SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नकली दवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइकः बनारस के 'जहरीले जखीरे' का सोलन कनेक्शन, फैक्ट्री देख दंग रह गए अफसर!

उत्तर प्रदेश की FSDA और यूपी एसटीएफ की टीम ने मिलकर सोलन जिले के नालागढ़ में अवैध रूप से संचालित दवा निर्माण इकाई पर छापा मारा. इस दौरान नकली दवा का कारोबार करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ. फैक्ट्री में दवाओं का निर्माण करने वाली मशीनों के अलावा अन्य कई उपकरण मिले.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 19, 2026, 13:53 IST | Updated: Nov 19, 2026, 14:37 IST
Image Credit: सोलन में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़ (AI तस्वीर)
Join

यूपी के वाराणसी में पकड़ी गई 'नकली दवाओं' की जांच अब हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई है. 'सफेद जहर' के सौदागरों की जब तलाश शुरू हुई, तो हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में 'नकली दवा' बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ. बनारस में मिले सबूतों के आधार पर उत्तर प्रदेश की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और यूपी एटीएस की टीमें हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले पहुंच गईं. जांच अधिकारियों ने यहां नालागढ़ में अवैध रूप से संचालित दवा निर्माण इकाई पर छापा मारकर बड़े नेटवर्क का खुलासा किया. अवैध दवा फैक्ट्री के अंदर ना सिर्फ तमाम नामी दवाओं के रैपर मिले, बल्कि बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ. फैक्ट्री में दवाओं का निर्माण करने वाली मशीनों के अलावा अन्य कई उपकरण मिले. जांच अधिकारियों के मुताबिक, इन मशीनों और उपकरणों के जरिए नकली दवाओं को नामी कंपनियों के ब्रांड जैसा रूप दिया जा रहा था.

नकली दवाओं का जखीरा मिला

सूत्रों के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर से बड़े पैमाने पर एंटीबायोटिक, न्यूरो मेडिसिन और एसिडिटी की नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया गया. अधिकारियों ने मौके से जीरोडोल एसपी, मॉन्टिना एल, रेबिसेक एलएस, क्लैवेम 625, शेलकॉल 500 और टैक्सिम ओ 200 जैसी मगंही और नामी दवाओं के निर्माण से संबंधित सामग्री जब्त की है. 

इतना ही नहीं मौके से ब्लिस्टर पैकिंग मशीन, एल्युमिनियम पैकिंग मशीन, कैप्सूल भरने की मशीन और वजन मापने वाले उपकरण मिले हैं. जांच अधिकारियों के मुताबिक, इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण किया जाता था और फिर पूरे देश में इसकी सप्लाई होती थी. 

जिंदगी से खेलने वाला गैंग!

बता दें कि हाल ही में यूपी के वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ में बड़े पैमाने पर नकली दवाएं पकड़ी गई थीं. इस मामले की जांच करते हुए उत्तर प्रदेश की जांच एजेंसियां हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई हैं. यहां एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा होने नकली दवाओं के कारोबार के पीछे सक्रिय अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. 

यूपी में इस रैकेट से जुड़े स्थानीय सप्लायरों को तो गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस काले कारनामे का मास्टरमाइंड अभी तक जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर है. इसके साथ ही जांच एजेंसियां अब दवाओं के निर्माण, वितरण और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं.

ये भी पढ़ें- ‘नशे का खेत’: अरहर मक्के की आड़ में गांजे की खेती, 705 किलो गांजे के साथ किसान गिरफ्तार, कीमत 3.52 करोड़

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES