SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

49 की मां, 25 का सौतेला बाप: न्यूजीलैंड से 11 हजार KM दूर कत्ल करने लौटा बेटा, दिनदहाड़े गोलियों से भूना

रोंगटे खड़े करने वाला यह मामला यूपी के रामपुर से सामने आया है. 49 साल की मां की दूसरी शादी से गुस्साया बेटा न्यूजीलैंड से लौटा और सौतेले पिता को मौत के घाट उतार दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला...

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 12, 2026, 10:58 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 11:05 PM IST
Image Credit: मृतक की तस्वीर...
Join

मां की दूसरी शादी से गुस्साए 22 साल के बेटे ने सौतेले पिता को मौत के घाट उतार दिया. वो न्यूजीलैंड से हजारों किलोमीटर का सफर तय करके भारत आया और वारदात को अंजाम दिया. यह सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आई है. आरोपी और उसकी मदद करने वाले उसके ममेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  

वारदातर रामपुर जिले के मिलक खानम थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, कुम्हारिया कलां चौराहे पर कार सर्विस सेंटर चलाने वाले 25 साल के नवजोत सिंह की शनिवार शाम गोली मारकर हत्या की गई है. उसने इसी साल जनवरी में पड़ोस में रहने वाली 49 साल की महिला कमल कौर से शादी की थी, जिसके पति की 3 साल पहले मौत हो चुकी है.

3 साल पहले हुई थी पति की मौत

पति की मौत के उसके दोनों बेटे अवदीप सिंह और जोबनप्रीत सिंह रोजी-रोटी के सिलसिले में न्यूजीलैंड चले गए थे. जैसे ही दोनों भाइयों को पता चला कि उनकी 49 साल की मां ने अपनी आधी उम्र के युवक नवजोत से शादी कर ली है तो वो भड़क गए. ये भी बताया गया है कि इस शादी को लेकर इलाके में पंचायत भी बैठी और दोनों बेटों ने पहले भी नवजोत को गंभीर परिणाम भुगतने धमकी दी थी और अब उसका मर्डर कर दिया गया.

पुलिस की गिरफ्त में दोनोंं आरोपी

पुलिस ने क्या बताया?

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुराग सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अवदीप सिंह 22 सितंबर को न्यूजीलैंड से भारत आया था. वो सीधे घर नहीं गया बल्कि होटलों और अपने ममेरे भाई राजनदीप सिंह (23) के यहां छिपकर रहा. पिछले एक हफ्ते में उसने मर्डर की साजिश रची. उसका ममेरा भाई राजनदीप पेशे से टैक्सी ड्राइवर है, जिसकी मदद से अवदीप ने नवजोत को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इसके लिए 2 अवैध तमंचे और कारतूस जुटाए और वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें: ऐसा 'इस्तकबाल' तो हर आतंकी का होना चाहिए! बॉर्डर पार करते वक्त लैंडमाइन पर पड़ा पैर और उड़ गए 4 दहशतगर्दों के चीथड़े
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES