राहुल की US यात्रा पर सियासी तकरार, BJP के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार: सैम पित्रोदा बोले- घिसा-पिटा राजनीतिक हौवा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी देश की राजनीति के बजाय विदेश यात्राओं में अधिक समय दे रहे हैं. बीजेपी के आरोप पर सैम पित्रोदा ने अपनी बातें रखें रखी हैं.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इसी महीने अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ये अमेरिका दौरा 17 और 18 नवंबर को होगा, जिसको लेकर देश में सियासी पारा बढ़ने लगा है. राहुल गांधी की इस यात्रा पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी में फायरसाइड चैट के लिए आ रहे हैं.
राहुल गांधी की इस यात्रा पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की राजनीति के बजाय विदेश यात्राओं में अधिक समय दे रहे हैं. उधर, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के ‘विदेशी हस्तक्षेप’ के दावों को ‘घिसा-पिटा राजनीतिक हौवा करार दिया है.
राहुल गांधी की यात्रा पर सियासी पारा हाई
बीजेपी ने राहुल गांधी की आगामी अमेरिकी यात्रा को लेकर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की राजनीति के बजाय विदेश यात्राओं में अधिक समय दे रहे हैं. वहीं, शायना एनसी का सैम पित्रोदा पर तीखा हमला, बोलीं– 'यह राजीव गांधी का नहीं, मोदी जी का नया भारत है'आज, भारत शिकागो से नहीं, बल्कि बस्तर, काशी, अयोध्या और मुंबई से चलता है. पित्रोदा जी, आप शिकागो में बैठकर राहुल गांधी को सलाह दें. लेकिन यह कांग्रेस का 'विदेशी हाथ' है.
सैम पित्रोदा ने क्या कहा?
राहुल गांधी के शिकागो यात्रा को लेकर सैम पित्रोदा ने कहा कि वे वे कोलंबिया यूनिवर्सिटी में 'फायरसाइड चैट' (अनौपचारिक बातचीत) के लिए आ रहे हैं, जिसमें वे वैश्विक छात्र आंदोलन और वैश्विक राजनीति पर इसके असर के बारे में बात करेंगे. इसके बाद वे शिकागो आएंगे, जहां वे अंतरराष्ट्रीय मामलों और भू-राजनीति (geopolitics) पर जाने-माने प्रोफेसर डॉ. पेप के साथ एक 'फायरसाइड चैट' करेंगे.
पित्रोदा के अनुसार, राहुल गांधी के कार्यक्रम में बस यही दो मुख्य बातें हैं. पित्रोदा ने कहा कि संभवतः हम इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेतृत्व के साथ नाश्ते पर एक बैठक भी करेंगे. उन्हें 17 नवंबर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी और 18 नवंबर को शिकागो में मौजूद रहना है.
बीजेपी के आरोपों पर पित्रोदा ने क्या कहा?
सैप पित्रोदा ने बीजेपी के आरोपों पर कहा कि वे (BJP) कोई न कोई मुद्दा ले आते हैं; वे बातें मनगढ़ंत बना लेते हैं. जैसे जॉर्ज सोरोस का मामला है. वे कह सकते हैं कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस से मिलने गए थे. कुछ कहा नहीं जा सकता, वे कुछ भी कह सकते हैं. हमारे कार्यक्रम में केवल दो बैठकें हैं, एक कोलंबिया यूनिवर्सिटी में 'फायरसाइड चैट' और दूसरी यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में 'फायरसाइड चैट'.
यह भी पढ़ें: सर्जरी, संघर्ष और कैंसर से जंग! सोनिया ने किताब में खोले बड़े राज, बेहोशी के बाद नजर आए थे राजीव गांधी