SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, बस...', व्यापारियों की मांग पर राहुल गांधी ने दिया जवाब; सामने रखी एक शर्त

दिल्ली के व्यापारियों की ओर से की गई अपील पर राहुल गांधी की टिप्पणी सामने आई है. राहुल गांधी ने चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (CTI) के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी सीईसी को हटा दें, तो रामलीला मैदान में होने वाली रैली केवल 30 सेकेंड में रुक जाएगी.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 26, 2026, 01:54 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 02:16 PM IST
Image Credit: राहुल गांधी ने रैली खत्म करने के लिए रखी शर्त. (फोटो- एएनआई)
Join

कांग्रेस के नेतृत्व में एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली करने का ऐलान किया गया है. इस रैली को देखते हुए दिल्ली के व्यापारियों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से एक खास अपील की है. 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (CTI) ने पत्र लिखकर विपक्ष की इस रैली को दिवाली तक टालने की अपील की. व्यापारियों की इस अपील पर राहुल गांधी का बयान सामने आया है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं. राहुल ने कहा कि मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने बंद की, राजधानी पर सरकार ने ताला लगाया. राहुल गांधी एक शर्त रखते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी देश के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाते हैं, तो यह आंदोलन केवल 30 सेकंड में रुक जाएगा.

पूरा मामला जानिए

विपक्ष नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को एक बड़ी रैली का आयोजन कर रहा है. इस रैली में विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे. चूंकि, यह रैली ऐसे समय पर आयोजित की जा रही है, जब अगले कुछ दिनों में ही देश में कई बड़े त्योहार हैं. यही कारण है कि दिल्ली के व्यापारियों को डर सता रहा है कि रैली के कारण व्यापार में गहरा नुकसान हो सकता है.

इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में कई प्रदर्शन के कारण व्यापारियों को 3000 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी थी. व्यापारियों का कहना है कि आगामी त्योहारी सीजन में करीब 25,000 करोड़ रुपये के व्यापार की संभावाना है. ऐसे में अगर रैली के कारण रोकटोक लगती है, तो उन्हें काफी परेशानी होगी. इसी को आधार बनाते हुए सीटीआई यानी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को एक पत्र लिख था.

राहुल गांधी ने रख दी शर्त

सीटीआई के पत्र पर राहुल गांधी की टिप्पणी सामने आई है. राहुल गांधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं. मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया. जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं - न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य. मोदी जी से कहिए - आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा.

खरगे ने केंद्र को घेरा

राहुल गांधी की पोस्ट से पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और एक बार फिर 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया. खरगे ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में आने की अपील की. खरगे ने आरोप लगाया कि तमाम खुलासों के बाद भी सरकार सीईसी ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगी है.

एक्स पर खरगे ने लिखा कि  SIR में इस्तेमाल software की जानकारी RTI में मांगी गई, तो चुनाव आयोग ने 'Trade Secrets' का हवाला देकर जवाब देने से ही इनकार कर दिया. खगरे का दावा है कि उत्तर प्रदेश में 16.18 लाख Form-6 आवेदनों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया. पीलीभीत में 10,470 मतदाता रिकॉर्ड में अनियमितताएँ पकड़ी गईं. अब पूरे प्रदेश में Form 6, 7 और 8 की जाँच के आदेश देने को मजबूर होना पड़ा है.  

 यह भी पढ़ें: 'हम जो कर रहे हैं, वह भी इन्हीं व्यापारियों के लिए', CTI की अपील पर खरगे का जवाब, 1 नवंबर की रैली टालने पर क्या बोले?

यह भी पढ़ें: अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES