SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राहुल ने थिरु-भाई बोलकर स्‍टालिन से मांगी मदद, DMK चीफ बोले- इतिहास हमको गद्दार नहीं वीर कहेगा

प्रस्तावित परिसीमन बिल पर सियासी घमासान अब तेज हो गया है. चेन्नई के लिए रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने स्टालिन की जमकर तारीफ की. वहीं, स्टालिन की ओर से जवाब में कहा गया कि इतिहास उन्हें गद्दार नहीं, बल्कि वीर के रूप में याद करेगा.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 29, 2026, 11:55 IST | Updated: Nov 29, 2026, 12:38 IST
Image Credit: एमके स्टालिन-राहुल गांधी (File Photo- Zee Media)
Join

प्रस्तावित परिसीमन बिल पर सियासी घमासान अब तेज हो गया है. कांग्रेस की ओर से शरद पवार और एमके स्टालिन को मनाने की कोशिशें जारी हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज चेन्नई जाकर स्टालिन से मुलाकात करने वाले हैं. चेन्नई के लिए रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने स्टालिन की जमकर तारीफ की. राहुल ने एक्स पर किए गए ट्वीट में स्टालिन को 'थिरु', 'भाई' और 'इंडिया ब्लॉक का बड़ा नेता' कहा. कांग्रेस नेता ने लिखा कि INDIA ब्लॉक के वरिष्ठ नेता और मैं थिरु एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं. हम उनसे और DMK से अनुरोध करेंगे कि वे परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करें.

 

 

राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगी मदद

राहुल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. इससे BJP-RSS को भारत के पूरे चुनावी नक्शे को अपने फायदे के हिसाब से फिर से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी. उन्होंने स्टालिन से अपील करते हुए आगे लिखा कि भाई स्टालिन हमेशा से तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ एक चट्टान की तरह डटे रहे हैं. राष्ट्रीय हित में, तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए, हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा.

स्टालिन ने राहुल को क्या जवाब दिया?

अब डीएमके प्रमुख की ओर से राहुल गांधी को जवाब दिया गया है. स्टालिन ने राहुल को दो टूक जवाब देते हुए परिसीमन पर अपना रुख बदलने से साफ इनकार कर दिया. स्टालिन ने एक्स पर राहुल को जवाब देते हुए लिखा कि संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए भाई राहुल गांधी का बहुत-बहुत धन्यवाद. डीएमके प्रमुख ने आगे कहा कि हमने हमेशा तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर हर फैसला लिया है.

 

 

'इतिहास हमें गद्दार नहीं वीर के रूप में याद करेगा'

उन्होंने आगे कहा कि हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' (गद्दारों) के रूप में नहीं, बल्कि 'कट्टाबोम्मन' (वीरों) के रूप में याद रखेगा. इस पूरे महासंग्राम के बीच कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के ट्वीट ने सियासी पारे को और बढ़ा दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि पिक्चर अभी बाकी है, ब्रो. 

ये भी पढ़ें- 6 राज्यों में 400+ सीटें: देश की सत्ता तय करेंगे UP-बिहार समेत ये राज्य? परिसीमन से बदल जाएगा लोकसभा का नक्शा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES