App

'वोट चोरी के खिलाफ गुस्सा, फिर भी...', SIR विवाद पर राहुल गांधी का EC और केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के एसआईआर (SIR) विवाद और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. जानें पूरी खबर.

'वोट चोरी के खिलाफ गुस्सा, फिर भी...', SIR विवाद पर राहुल गांधी का EC और केंद्र पर बड़ा हमला
Image Credit: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और SIR विवाद: राहुल गांधी का आरोप- 'ऑटोमेटेड तरीके से हटाए जा रहे मतदाताओं के नाम'

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का इलेक्शन कमीशन को लेकर हमला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक बार फिर उन्होंने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट से नाम हटाने और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं. को लेकर सियासत तेज है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वोट चोरी में शामिल है और चुनाव आयोग मनमाने तरीके से काम कर रहा है.

राहुल गांधी ने कहा कि देश में वोट चोरी को लेकर लोगों में गुस्सा है, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी और चुनाव आयोग अपनी मनमानी जारी रखे हुए हैं. कर्नाटक के बेलगावी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि करीब 15 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की गई. उनके मुताबिक, 22, 23 और 24 सितंबर को महज तीन दिनों में फॉर्म 7 के जरिए बड़ी संख्या में नाम हटाने के आवेदन आए.

राहुल गांधी ने बताया EC के निशाने पर कौन

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि इस कार्रवाई के निशाने पर कौन लोग थे. उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के मतदाताओं को खास तौर पर निशाना बनाया गया, क्योंकि उनका बड़ा हिस्सा बीजेपी के खिलाफ वोट करता है.

सॉफ्टवेयर से वोटर हटाने का आरोप

राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का काम एक केंद्रीयकृत सॉफ्टवेयर के जरिए किया जाता है. उनका आरोप है कि बीजेपी और चुनाव आयोग से जुड़े लोग चुनिंदा मतदाताओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर फॉर्म 7 दाखिल करवाते हैं. उनके मुताबिक, इस प्रक्रिया के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं और पूरी प्रक्रिया को ऊपर से नियंत्रित किया जाता है.

राहुल गांधी ने की FIR की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के नेता राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में मौजूद हैं. कांग्रेस नेताओं ने कथित गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है. राहुल गांधी ने सवाल किया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी इस मामले में FIR दर्ज करने से क्यों बच रहे हैं.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इस कार्रवाई को 'देशद्रोह' बताते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को सरकारी गवाह बन जाना चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ निष्पक्ष जांच हो सके.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ravindra Pratap Singh

Ravindra Pratap Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More