SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंजाब में AAP का चुनावी शंखनाद: भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे; जेल में बंद मंत्री को भी टिकट, देखिए 40 नामों की पूरी लिस्ट

पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत 40 कैंडिडेट्स के नाम है. किसको कहां से मौका मिला है. आइए आपको बताते हैं विस्तार से.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 31, 2026, 01:50 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 02:45 PM IST
Image Credit: (ANI)
Join

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अन्य दलों से बढ़त बनाते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में पार्टी ने मौजूदा विधायकों को रिपीट किया है. इसके साथ ही लिस्ट में जेल में बंद मंत्री का नाम भी मौजूद है. मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धूरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. हालांकि इस बार उनकी सीट बदलने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें धुरी से ही मौका देते हुए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप का कहना है कि उसके सभी उम्मीदवार अभी से जनता के बीच जाकर मान सरकार का रिपोर्ट कार्ड देकर अपने लिए वोट मांगते हुए पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे.

पंजाब में AAP की 40 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

आपको बताते चलें कि भगवंत मान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में धूरी सीट से जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के अंतर से हराया था. अब पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए भी उन्हें इसी सीट से टिकट दिया है.

किसको कहां से मौका?

लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल प्रत्याशी.
लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा AAP प्रत्याशी. 
लुधियाना नॉर्थ से मदनलाल बग्गा AAP प्रत्याशी. 
धर्मकोट सीट से देवेंद्र सिंह जीत AAP प्रत्याशी. 
मुक्तसर सीट से जगदीप सिंह काका AAP प्रत्याशी. 
फाजिल्का सीट से नरेंद्रपाल सिंह सावना AAP प्रत्याशी. 
पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली AAP प्रत्याशी. 
जलालाबाद सीट से जगदीप सिंह कंबोज AAP प्रत्याशी.
फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय प्रत्याशी. 
रूपनगर सीट से दिनेश चड्ढा AAP प्रत्याशी.
अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह निज्जर चुनाव लड़ेंगे.
तरनतारन सीट से हरमीत सिंह AAP प्रत्याशी.
अजनाला सीट से कुलदीप सिंह धालीवाल AAP प्रत्याशी.
बटाला सीट से अमनशेर सिंह AAP प्रत्याशी.

जेल में बंद मंत्री को भी 'मौका'

AAP की पहली सूची में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को भी मौका दिया है. उन्हें लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से 'AAP' उम्मीदवार बनाया है. इसी सूची में कोटकपुरा से स्पीकर कुलतार सिंह संधवान और अन्य मौजूदा विधायकों को भी शामिल किया गया है. वहीं एसएएस नगर से कुलवंत सिंह को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. 

पंजाब में कब हो सकता है तारीखों का ऐलान

पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, यहां बहुमत का आंकड़ा 59 है. जिसमें आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर स्थिति साफ कर दी है. पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को समाप्त होगा. विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अभी तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी में चुनाव हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES