SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुखबीर के गढ़ में कांग्रेस का 'मास्टरस्ट्रोक': AAP-अकाली दल के खेमे में मची खलबली, कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है. मंगलवार (24 नवंबर) को दोनों दलों के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 25, 2026, 10:04 IST | Updated: Nov 25, 2026, 10:43 IST
Image Credit: AAP-अकाली दल के खेमे में मची खलबली (Photo- Zee Media)
Join

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है. करीब 6 साल के बाद बीजेपी और अकाली दल में फिर से दोस्ती हो गई है. दोनों दलों ने इस बार पंजाब में सरकार बनाने का दावा किया है. उधर, जलालाबाद में कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को सियासी झटका दिया है. मंगलवार (24 नवंबर) को दोनों दलों के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. पंजाब कांग्रेस नेतृत्व ने इन सभी नेताओं का बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि इन नेताओं के आने से जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले इन नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा.

कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता

जलालाबाद से शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष डॉ. राज सिंह डिब्बीपुरा ने अपने समर्थकों समेत मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली. उनके अलावा अकाली दल के वर्तमान सर्किल अध्यक्ष डॉ. जांगीर सिंह, युवा विंग के पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह लाडी खैरा ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया. इतना ही नहीं अकाली दल से संबंध रखने वाले पूर्व सरपंच सोना सिंह, सुखविंदर सिंह और जसवंत सिंह भी अब कांग्रेसी हो गए हैं. इस दौरान क्षेत्र के बड़े उद्योगपतियों में शामिल सुनील जोशन रिंकू ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली. आम आदमी पार्टी के नेता सुखदेव सिंह सावना घुबाया ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली है.

बीजेपी-अकाली दल का गठबंधन हुआ

प्रदेश में बीजेपी और अकाली दल का एक बार फिर से गठबंधन हो गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का ऐलान किया. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि सबसे पुराने सहयोगी अकाली दल की एनडीए में वापसी सभी के लिए आनंद का विषय है. उन्होंने कहा कि आज से अकाली दल एनडीए के सहयोगी के रूप में राजनीति में काम करेगा और अगला पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा जाएगा.

अकाली दल की वापसी से बीजेपी खुश

अकाली दल की एनडीए में वापसी से बीजेपी आलाकमान काफी खुश है. पीएम मोदी ने इसे पंजाब के लिए हितकारी गठबंधन बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल का गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है. इस गठबंधन को अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल ने सींचा था और यह गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है. पीएम मोदी ने कहा कि अकाली दल के साथ आने से ही एनडीए पूरा होता है.

ये भी पढ़ें- '2029 तक नशा मुक्त बनाएंगे पंजाब', चुनाव से पहले अमित शाह ने किए कई बड़े वादे; कांग्रेस-AAP पर चुन-चुनकर प्रहार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES