SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 3 साल के रिश्ते में कहां आया फॉल्ट? प्रेमिका को मारकर रातभर रोता रहा

पुणे में एक लव स्टोरी के दुखद अंत का मामला सामने आया है. जहां शादी की तैयारी में जुटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल के बीच एक अफेयर के शक में युवक ने तैश में आकर अपनी मंगेतर को बेरहमी से लात-घूंसों से पिटा, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद वह पूरी रात शव के पास बैठा रहा.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 24, 2026, 08:46 IST | Updated: Nov 24, 2026, 09:20 IST
Image Credit: सांकेतिक एआई तस्वीर
Join

पुणे के हिंजवड़ी इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके पार्टनर ने कथित तौर पर पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड को अपने पार्टनर के अफेयर का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन किचकिच होती थी. बीती रात भी कुछ ऐसा हुआ, एक बार फिर वही बहस शुरू हुई तो भड़के मंगेतर ने अपनी प्रेमिका, जिसे वो कुछ दिन बाद शादी करके पत्नी का दर्जा देने जा रहा था, उसे ही मार डाला. 

बेरहमी से पिटाई के चलते मौत

आरोप है कि युवक ने उसके सिर और गर्दन पर लात घूंसों से जानलेवा हमला किया, जिसमें युवती की जान चली गई. इसके बाद वह पूरी रात शव के पास बैठा रहा और पछतावा होने के बाद सुबह खुद पुलिस को फोन कर इस खौफनाक घटना की जानकारी दी.

प्रेमी-प्रेमिका दोनों थे सॉफ्टवेयर इंजीनियर

कोमल दहाले और शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करने की योजना बना रहे थे. 27 वर्षीय कोमल महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली थीं और विप्रो में काम करती थीं. वहीं बुलढाणा के रहने वाले शुभम इंफोसिस में कार्यरत हैं. दोनों के परिवारों को उनके रिश्ते की जानकारी थी और वे उनकी शादी के लिए भी राजी थे.

दोनों को पैसों की कोई दिक्कत नहीं थी. ठीक-ठाक परिवार से थे, जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा था कि तभी इस रिलेशनशिप में हुए एक शॉर्टसर्किट के चलते एक लव स्टोरी का खौफनाक अंत हो गया. 

हालांकि, कोमल को शक था कि शुभम उन्हें धोखा दे रहा है और किसी दूसरी महिला के साथ उसका अफेयर चल रहा है. इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था.

पीजी में बहा खून!

रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हिंजवड़ी इलाके में स्थित कोमल के पेइंग गेस्ट आवास पर दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ.

आरोप है कि गुस्से में शुभम ने कोमल पर हमला कर दिया. उसने उसके सिर और गर्दन पर लात और घूंसों से वार किए. गंभीर चोटों के कारण कोमल की मौत हो गई.

आरोप है कि इसके बाद शुभम पूरी रात कोमल के शव के पास बैठा रहा. सुबह उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी.

मामले की जांच जारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कोमल को अस्पताल ले गई. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल हिंजवड़ी पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES