SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गली क्रिकेट, कटिंग चाय और... मुंबई की सड़कों पर उतरे प्रिंस विलियम-केट, एक लुक में क्रैश हो गई वेबसाइट

प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ने मुंबई की सड़कों पर गली क्रिकेट खेला, मशहूर कटिंग चाय का लुत्फ उठाया और उनके एक खास लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. जानिए इस रॉयल विजिट से जुड़ी अनसुनी और दिलचस्प बातें.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 16, 2026, 19:40 IST | Updated: Nov 16, 2026, 19:52 IST
Image Credit: जब मुंबई में कटिंग चाय और गली क्रिकेट के रंग में रंगे थे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन
Join

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन सोमवार को अपने तीन दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत करते ही मुंबई के आम जनजीवन के रंग में रंगे नजर आए. शाही प्रोटोकॉल से दूर इस शाही जोड़े ने मायानगरी की स्ट्रीट कल्चर का करीब से अनुभव किया. मिट्टी के कुल्हड़ में मुंबई की मशहूर कटिंग चाय की चुस्कियां लेने से लेकर मुंबई मेट्रो में सफर करने तक, दोनों ने  स्कूली बच्चों के साथ खुलकर बातचीत की. मुंबई के बाद अब दोनों 18 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे. इसी बीच केट की 10 साल पुरानी ड्रेस वाली तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और वेबसाइट तक क्रैश हो गई.

मुंबई पहुंचने के बाद प्रिंस विलियम और केट का पहला कार्यक्रम बलार्ड एस्टेट स्थित एन मोरारजी रोड पर हुआ. पुरानी इमारतों की छोटी बालकनियों वाले टिपिकल मुंबईया माहौल के बीच पारंपरिक ढोल-ताशों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इसके बाद यहां एक अस्थायी पिच पर गली क्रिकेट का दोस्ताना मैच खेला गया, जिसमें स्कूली छात्राओं और 'गली क्रिकेट' इंस्टाग्राम पेज के सदस्यों के साथ क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए.

'केट मिडलटन इफेक्ट', क्रैश हुई वेबसाइट

दिलचस्प बात यह है कि अनीता डोंगरे को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि केट सचमुच उनकी बनाई ड्रेस पहनेंगी. डिजाइनर ने बताया था कि दौरे से महीनों पहले नताशा आर्चर ने उनकी टीम से संपर्क किया था, लुकबुक मंगवाई थी और फिटिंग के लिए कुछ कपड़े चुने थे. खबरों के मुताबिक, केट के इस लुक के सामने आते ही डोंगरे की वेबसाइट क्रैश हो गई और वह रातों-रात अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत की चर्चा का केंद्र बन गईं. बात यहीं खत्म नहीं हुई. गूगल की 2016 की टॉप सर्च लिस्ट में अनीता डोंगरे दुनिया की सातवीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फैशन डिजाइनर बन गईं.

जब केट मिडलटन ने पहनी थी अनीता डोंगरे की ड्रेस

क्या आपको 2016 के भारत दौरे पर केट मिडलटन की वह हल्की-फुल्की, गुलाबी और हरे रंग की अनीता डोंगरे ड्रेस याद है? वही ड्रेस जिसे पहनकर उन्होंने मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेला था. उस आउटफिट ने इतनी सुर्खियां बटोरी थीं कि डिजाइनर की वेबसाइट तक क्रैश हो गई थी. यह 10 अप्रैल, 2016 की बात है, जब केट मिडलटन मुंबई के ओवल मैदान में भारतीय डिजाइनर अनीता डोंगरे की प्रिंटेड ड्रेस में नजर आई थीं. हल्के जॉर्जेट कपड़े पर मुगल कला से प्रेरित डिजाइन वाली यह गुलाबी-हरी पोशाक मुंबई के मौसम के हिसाब से एकदम परफेक्ट थी.

यह भी पढ़ेंः 'आप इस कुर्सी के लायक नहीं...' CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील, ईमानदारी पर उठाए सवाल; सुप्रीम कोर्ट से निकाला गया बाहर

अब क्या पहनेंगी केट मिडलटन?

जाहिर है, इंटरनेट की निगाहें अब इस शाही जोड़े के अगले फैशन लुक पर टिकी हैं. गौर करने वाली बात है कि 2022 के अर्थशॉट समारोह में केट ने ब्रिटेन के एक फैशन रेंटल प्लेटफॉर्म (HURR) से किराए पर लिया हुआ हरे रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जो सस्टेनेबल फैशन के प्रति उनके झुकाव को दिखाता है. हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में भी केट ने 2019 के अपने दो रंगों वाले गुलाबी गुच्ची गाउन को सॉफ्ट कर्ल्स, वेलवेट क्लच और पुश्तैनी हीरे के गहनों के साथ नए अंदाज में पहनकर साबित किया कि पुराने कपड़ों को दोहराना भी उतना ही ग्लैमरस हो सकता है.

आम्रपाली झुमकों से लेकर जेनी पैकहम गाउन तक...

केट का फैशन हमेशा से बेहतरीन टेलरिंग, क्लासिक अंदाज और कुछ खास स्टेटमेंट पीसेज का मेल रहा है. वह अपने पुराने कपड़ों को दोहराने और उन्हें नया रूप देने के लिए भी जानी जाती हैं. 2016 के भारत दौरे में भी उन्होंने अलेक्जेंडर मैक्वीन और टेम्परली लंदन से लेकर आम्रपाली झुमकों के साथ जेनी पैकहम के गाउन तक, ब्रिटिश ब्रांड्स और भारतीय कारीगरी का शानदार संगम पेश किया था. अब 10 साल बाद, सोमवार को मुंबई में अपनी पहली झलक में केट मिंट-ग्रीन ब्लेजर, सफेद टॉप और टेलर्ड सफेद ट्राउजर के साथ टू-टोन फ्लैट्स में बेहद शाही अंदाज में दिखीं. वहीं, प्रिंस विलियम ने बंगाल के कारीगरों द्वारा बुनी गई नीली नेहरू जैकेट पहनकर उनके लुक को बखूबी कॉम्प्लीमेंट किया.

सचिन का विकेट और केट की बल्लेबाजी

सफेद शर्ट, नेवी ब्लू हाफ जैकेट और काली पैंट पहने प्रिंस विलियम ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया, लेकिन पांचवीं गेंद पर वह बोल्ड हो गए. इसके बाद जब विलियम ने गेंदबाजी संभाली, तो उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए सचिन तेंदुलकर का विकेट झटक लिया. विलियम की गेंद पर सचिन ने ऊंचा शॉट खेला और कैच आउट हो गए. वहीं, सफेद टॉप, पैंट और हल्के हरे रंग की जैकेट पहने प्रिंसेस केट ने भी बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लिया. उन्होंने करीब दो ओवर तक बल्लेबाजी की, जिसके बाद आठवीं गेंद पर प्रिंस विलियम ने ही उन्हें आउट किया.

यह भी पढ़ेंः CEC समेत आयोग के अफसरों से 48 सवाल पूछना चाहता है विपक्ष, SC में चुनाव आयोग से मांगा हर फैसले का हिसाब

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES