'अपने परिवारजनों को असीम शुभकामनाएं', पीएम मोदी ने खास अंदाज में दी देशवासियों को दिवाली की बधाई; जवानों संग मनाएंगे रोशनी का त्योहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. आज देश भर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है. इससे पहले पीएम ने एक वीडियो संदेश में दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं.
PM Modi: देश भर में रविवार (08 नवंबर) को दीवापली का त्योहार मनाया जा रहा है. दीपावली के खास मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दीपावाली के त्योहार पर शुभकामनाएं दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने पोस्ट पर लिखा- देशभर के अपने परिवारजनों को दीवापली की शुभकामानाएं.
दरअसल, इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार (07 नवंबर) को एक वीडियो संदेश जारी किया था. इस संदेश में उन्होंने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं. वहीं, पीएम ने बताया था कि इस साल भी वह दीपावली का त्योहार देश के जवानों के साथ मनाएंगे. बता दें कि हर साल दीपावली का त्योहार प्रधानमंत्री देश के वीर जवानों के साथ मनाते रहे हैं.
पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सुबह एक्स पर दीयों की तस्वीर पोस्ट की और देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'Diwali wishes to everyone! देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं'. इसके साथ पीएम मोदी ने एक फोटो भी पोस्ट की. सबसे खास बात है कि पीएम मोदी की ओर से शेयर की गई इस तस्वीर पर उन्होंने हस्ताक्षर भी किए हैं. इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें पीएम ने लोगों को दिवाली की बधाई दी थी.
इस वीडियो संदेश में पीएम मे कहा था कि दिपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सबको दिपावली की दिपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इसी वीडियो संदेश में पीएम ने बताया था कि दिवाली के मौके पर वह देश के वीर जवानों के बीच जाएंगे और उनके साथ दिवाली मनाएंगे.
देश में आज दिवाली की धूम
गौरतलब है कि पूरा देश आज रोशनी का त्योहार मना रहा है. देशभर में दीपावली की धूम है. लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं. आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिक्किम के दौरे पर रहेंगे, जहां पर भारत-चीन सीमा के पास दिवाली का पर्व मनाएंगे. बता दें केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दीवाली का खास उत्साह है.
यह भी पढ़ें: पत्नी ने कहा- कुर्ता-पायजामा पहनकर आए तो शादी नहीं करूंगी! टेनिस कोर्ट के एक फैसले ने भी बदल दी आडवाणी की जिंदगी
यह भी पढ़ें: दीपावली पर पूरा देश रौशनी से सराबोर: PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बताया कहां मनाएंगे दिवाली