SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'प्रणब दा ने BJP में जाने की सलाह दी थी...', सुवेंदु अधिकारी के दावे पर अभिजीत मुखर्जी का पलटवार, बोले- ‘झूठा और बेतुका बयान’

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के उस दावे पर सियासी विवाद छिड़ गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी के साथ जाने की सलाह दी थी. अब प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अधिकारी उस समय सलाह लेने की स्थिति में ही नहीं थे.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 26, 2026, 15:12 IST | Updated: Nov 26, 2026, 15:36 IST
Image Credit: (एएनआई)
Join

पूर्व कांग्रेस सांसद और दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के उस हालिया दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रणब मुखर्जी ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी थी. अभिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दावे को बेतुका और बेबुनियाद बताते हुए लिखा, 'सुवेंदु का ये दावा कि प्रणब बाबू ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी थी, ये सरासर झूठ है क्योंकि वो इतने जूनियर थे और इस स्थिति में नहीं थे कि उनसे सलाह मांगते.' 

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जाने की सलाह दी थी. सुवेंदु ने ये भी कहा था कि प्रणब मुखर्जी ने उनसे कहा था, 'अगर कर्मचारी बने रहना है तो वहीं रहो. वहां सभी लोग सिर्फ लैम्पपोस्ट हैं.'

सवाल पर चुप्पी

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि यह बातचीत प्रणब मुखर्जी के 2012 से 2017 तक राष्ट्रपति रहने के दौरान हुई थी या नहीं, तो सुवेंदु ने विस्तार से बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस पर विवाद हो सकता है, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते. हालांकि, उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि प्रणब मुखर्जी ही उनके 'मूल सलाहकार' थे. सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति बनने के बाद जब वह रायसीना हिल गए थे, तब उनकी मुलाकात प्रणब मुखर्जी से हुई थी.

अभिजीत ने भी लिया था चांस

66 साल के अभिजीत ने 2011 में बीरभूम के नलहाटी से कांग्रेस विधायक के रूप में सियासी करियर की शुरुआत थी. साल 2012 में प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के बाद जंगीपुर लोकसभा सीट खाली हुई थी, जिस पर अभिजीत उपचुनाव जीतकर सांसद बने. 2014 में उन्होंने सीट बरकरार रखी, लेकिन 2019 में टीएमसी के खलीलुर रहमान से हार गए.

2021 के विधानसभा चुनाव के बाद अभिजीत टीएमसी में शामिल हो गए थे. उस समय उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा था कि जिस तरह उन्होंने बीजेपी की कथित सांप्रदायिक लहर को रोका है, उसी तरह भविष्य में भी वह देश में ऐसा करने में सक्षम होंगी. हालांकि, करीब चार साल बाद वह फिर कांग्रेस में लौट आए और तृणमूल में जाना अपनी 'गलती' बताया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES