SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2010 की वो मुलाकात, जब प्रणब ने खोल दिया दिल का राज! हैरान रह गई थीं सोनिया गांधी, किताब में किया खुलासा

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं. उसमें एक किस्सा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से जुड़ा है. साल 2010 में एक मुलाकात में मुखर्जी ने सोनिया को एक ऐसी सलाह दी थी, जिससे वह हैरान रह गई थीं.

Written By Rachit Kumar
Published: Nov 10, 2026, 01:27 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 02:02 PM IST
Image Credit: प्रणब मुखर्जी की किस बात से हैरान रह गई थीं सोनिया गांधी.
Join

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखते थे, यह बात किसी से छिपी नहीं है. अब अपनी किताब के जरिए सोनिया गांधी ने बस इस पर  मुहर लगा दी है. 2010 में हुई एक बातचीत का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि प्रणब मुखर्जी ने उन्हें यह सुझाव देकर चौंका दिया था कि शायद 'अब शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है'. सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में यह खुलासा किया है.

'पीएम बनने की थी इच्छा'

सोनिया गांधी के मुताबिक, प्रधानमंत्री और उनके बीच जिम्मेदारियों का एक अनकहा बंटवारा था, जो बहुत आराम से चल रहा था. यानी डॉ. मनमोहन सिंह की अगुआई में सरकार, और मेरी लीडरशिप में पार्टी. सरकार और पार्टियों के बीच शक्तियों के इस बंटवारे का जिक्र करते हुए, गांधी एक किस्सा भी बताती हैं कि कैसे एक बार प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री बनने की अपनी इच्छा की ओर इशारा किया था.

सोनिया ने कहा,'दोनों के बीच तालमेल रखने के लिए एक कोर ग्रुप प्रधानमंत्री के साथ हर हफ्ते बैठक करता था. इसके अन्य सदस्यों में प्रणब मुखर्जी शामिल थे, जो 70 के दशक में इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके थे. राजनीतिक सूझबूझ रखने वाले अर्जुन सिंह, जो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे; केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी और अहमद पटेल भी इसमें शामिल थे.

सोनिया ने बताया, 'हम 'स्ट्रेटेजी ग्रुप' के सदस्यों के रूप में भी नियमित रूप से मिलते थे. इस समूह का गठन संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए किया गया था. कभी-कभी प्रणब जी बातचीत करने के लिए रुक जाते थे.'

चिदंबरम से थे गहरे मतभेद

अपनी 502 पन्नों की किताब में सोनिया ने लिखा, 'वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ उनके (प्रणब जी के) गंभीर मतभेद हो गए थे. 2010 में एक बार, अपनी निराशा जाहिर करने के बाद, उन्होंने मुझे यह सुझाव देकर चौंका दिया कि शायद अब टॉप लेवल पर बदलाव का समय आ गया है. मैंने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी पुरानी इच्छा के संकेत के रूप में समझा.'

उन्होंने आगे कहा,'मैंने बड़ी विनम्रता से बातचीत का विषय बदल दिया. भले ही वे निराश हुए हों, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वे मेरे प्रति कोई नाराजगी रखते हैं.'

गांधी ने कहा कि साल 2012 में कांग्रेस ने मुखर्जी को राष्ट्रपति पद के लिए UPA का उम्मीदवार बनाया गया, और वे चुन लिए गए.सोनिया ने कहा,'मैं अक्सर उनसे मिलने जाती थी, मुख्य रूप से इसलिए ताकि उस विद्वान और ज्ञानी राजनेता के साथ बातचीत कर सकूं, जो वे हमेशा बने रहे.'

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES