SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मेरे सामने भावुक नहीं होंगे, तो कहां होंगे', PM मोदी से बात करते ही छलके कैप्टन स्मिथ के आंसू; पीएम ने बंधाया ढांढस

फ्लाईदुबई की विमान में हुए घटना में घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार से पीएम मोदी ने वीडियो कॉल पर बात की. पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सराहा और कहा कि पूरा भारत उनके साथ है. पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया को आपने नया संदेश दिया. पीएम ने यह भी कहा कि कई बातें हैं, जो मिलने के बाद होंगी सबकुछ फोन पर नहीं किया जा सकता है.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 02, 2026, 12:08 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 01:23 PM IST
Image Credit: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से बात की. (फोटो- एक्स)
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (02 अक्टूबर) को फ्लाईदुबई के कैप्टन पायलट स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी से बात करते हुए स्मित मच्छार भावुक हो गए. इस दौरान पीएम ने कहा कि अगर आप मेरे सामने भावुक नहीं होंगे, तो किसके सामने होंगे. 

दरअसल, बुधवार (20 सितंबर 2026) को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के विमान में कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया. इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए, बावजूद इसके उन्होंने सुरक्षित तरीके से विमान को सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर लैंड कराया. स्मित शुरुआत में सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे, जहां पर उनका उपचार चल रहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की स्मित से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल पर कैप्टन पायलट स्मित से बात की. इस दौरान पीएम ने कहा कि पूरा देश आपकी बहादुरी पर गर्व कर रहा है. पीएम ने कहा कि कल मैंने आपके माता जी से बात की. उन्होंने काफी मजबूती के साथ बात की. पीएम ने कहा कि कई सारी बातें हैं, जो आपसे मिलकर होंगी सभी बातों को फोन कॉल पर नहीं किया जा सकता है. पीएम ने कहा कि आप जल्द ही स्वस्थ होने वाले हैं, भारत आपके स्वागत लिए पूरी तरीके से तैयार है. शरीर पर लगे घाव धीरे-धीरे ठीक होंगे आप बहादुर हैं.

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक भी हुए. कैप्टन ने पीएम मोदी ने कहा कि सॉरी सर मैं आपके सामने रो रहा हूं, इसपर पीएम ने कहा कि आप मेरे सामने भावुक नहीं होंगे, तो किसके सामने होंगे. पीएम ने कहा कि आप जल्दी से स्वस्थ हों, इसके लिए पूरे देश में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी जरूरत के समय में मैं केवल एक फोन कॉल इतना दूर हूं. पीएम ने कहा कि आप मिलेंगे,तो आपसे अंदर की बात होंगी. सभी बातें फोन पर नहीं की जा सकती हैं. 

मुझे हनुमान जी ने बचाया: स्मित

फ्लाईदुबई घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार सेबात करते हुए पीएम ने कहा कि आपके धैर्य और आपकी सूझबूझ ने कई लोगों की जान बचाई. आप जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे हैं. आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया. पीएम ने कहा कि मैंने गीता बहन से भी बात की और कहा कि आपने गीता के संस्कारों से स्मित का जीवन संवारा है.  

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से बात करते हुए उनके सूझबूझ और मुश्किल वक्त में संयम बनाए रखने की तारीफ की. पीएम ने कहा कि पूरा देश स्मित के लिए प्रार्थना कर रहा है. स्मित ने पीएम मोदी ने बातचीत करते हुए बताया कि वह विमान में घटना के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे. उनके मन में बस यही था कि वह किसी को मरने नहीं दे सकते हैं. 

फ्लाईदुबई के विमान में क्या हुआ था?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि, घायलावस्था में ही कैप्टन ने किसी तरीके से कॉकपिट का दरवाजा खोला और फिर यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू किया गया. बाद में विमान को सुरक्षित तरीके से सऊदी अरब में लैंड कराया गया. विमान में 170 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें अधिकांश इजरयाली नागरिक थे.

घटना में स्मित मच्छार बुरी तरीके से घायल हुए, जिन्हें सऊदी अरब के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से उन्हें आगे के उपचार के लिए दुबई भेजा गया है. वहीं, आरोपी को-पायलट से सऊदी के अधिकारियों ने पूछताछ की और फिर उसके यूएई को सौंप दिया. मामले में जांच की जा रही है. स्मित की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें हीरो करार दिया था. 

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में इजरायली यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट से PM मोदी ने की बातचीत, स्मित मच्छार की बहादुरी को सराहा

यह भी पढ़ें: PHOTOS: राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर पीएम मोदी तक.. राजघाट पहुंच दिग्गजों ने बापू को किया नमन; BJP ने चलाया स्वच्छता अभियान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES