App

'लाल किले से दे दी होम्योपैथिक गोली...', SRCC में PM मोदी ने विपक्ष को क्यों बता दिया नाराज फूफा?

दिल्ली के SRCC शताब्दी समारोह में PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, आलोचकों की तुलना 'नाराज फूफा' से की. जानिए लाल किले के भाषण और 'होम्योपैथिक गोली' पर क्या बोले पीएम?

'लाल किले से दे दी होम्योपैथिक गोली...', SRCC में PM मोदी ने विपक्ष को क्यों बता दिया नाराज फूफा?
Image Credit: दिल्ली के SRCC शताब्दी समारोह में PM मोदी ने आलोचकों की तुलना 'नाराज फूफा' से कर दी. जानिए लाल किले के भाषण और 'होम्योपैथिक गोली' पर क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष और अपने विरोधियों पर अलग अंदाज में निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब भी वह कोई नया काम शुरू करते हैं, कुछ लोग 'फूफा' बनकर सवाल खड़े करने लगते हैं. लेकिन भारत ने ऐसे लोगों को अपने काम से जवाब दिया है. पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि इस बार 15 अगस्त को उन्होंने लाल किले से होम्योपैथी की दवा दी थी, जिसके बाद से सभी 'दिमागी नक्सल' निकलकर बाहर आ गए.

प्रधानमंत्री मोदी ने शताब्दी समारोह के दौरान श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के छात्रों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. छात्रों से उन्होंने कहा, 'कैंपस के बाहर आपको नई दुनिया मिलेगी. दो तरह के लोग मिलेंगे. एक वो, जो पॉजिटिव तरीके से समाज के लिए काम करते हैं. दूसरी प्रजाति, जो कोई भी काम शुरू होने पर 'नाराज फूफा' बन जाते हैं.'

 

'नाराज फूफा' का पसंदीदा काम हर चीज का विरोध

पीएम मोदी ने कहा कि नाराज फूफा का पसंदीदा काम हर काम का विरोध करना होता है. उनका एक ही डायलॉग होता है - इसकी क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि जब यूपीआई लाया गया, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई, चिप बनाने की बात हुई, नई संसद बनाई गई या वीर सेना नायकों का मेमोरियल बनाया गया, हर जगह सवाल उठाने वाले लोग सामने आ गए. पीएम मोदी ने कहा कि हर बार यही पूछा गया कि इसकी क्या जरूरत है. लेकिन भारत ने ऐसे सभी 'फूफाओं' को जवाब दिया है. जो देश के लिए जरूरी है, उसे कोई रोक नहीं सकता.

 

स्टैच्यू से लेकर हाई स्पीड ट्रेन तक 'फूफा' लगातार नाराज

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाया जा रहा था, तब भी 'फूफा जी' ने कमर कस ली थी और पूछा था कि इसकी जरूरत क्या है. उन्होंने कहा कि जब हाई स्पीड ट्रेन पर काम शुरू किया गया तो भी यही सवाल उठा. यूपीआई लाने पर भी कहा गया कि इसकी क्या जरूरत है. नई पार्लियामेंट बिल्डिंग बनाई गई तो फिर वही सवाल सामने आया. पीएम मोदी ने कहा कि जब वीर सेना नायकों का मेमोरियल बनाया गया, तब भी 'फूफा' मैदान में आ गए और पूछने लगे कि इसकी क्या जरूरत थी. लेकिन भारत ने ऐसे सभी लोगों को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जो देश के लिए जरूरी है, उसे भारत को करने से कोई रोक नहीं सकता.

'दिमागी नक्सल' पर भी पीएम मोदी का तंज

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज 2013 के मुकाबले देश आर्थिक और सामाजिक रूप से कहीं अधिक सुरक्षित है. लेकिन इसे देखकर कुछ लोगों की बौखलाहट बढ़ रही है. ऐसे लोगों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने लाल किले से 'होम्योपैथी का डोज' दिया था - 'दिमागी नक्सल'. उन्होंने कहा कि होम्योपैथी की गोली बीमारी को कुछ समय के लिए और उभार देती है, उसके बाद बीमारी का इलाज शुरू करती है. पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही उन्होंने 'दिमागी नक्सल' वाली होम्योपैथी की गोली दी, सारे 'दिमागी नक्सल' निकलकर बाहर आने लगे. उन्होंने कहा कि जो लोग 'दिमागी नक्सल' को बढ़ावा दे रहे हैं, अब जनता उनका असली रंग भी देख रही है.

'भ्रष्टाचारी बेखौफ घूमते थे, आतंकी बेलगाम थे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 2014 से पहले के दौर को भी याद किया. उन्होंने कहा कि उस समय 2013 में विकास फर्श पर था और महंगाई अर्श पर थी. पीएम मोदी ने कहा कि उस समय घोटाले चरम पर थे और भ्रष्टाचारी बेखौफ घूमते थे. आतंकी बेलगाम थे और पाकिस्तान बेकाबू था. उन्होंने कहा कि एक वह दिन था और एक आज का दिन है, जब आतंकवाद फैलाने वाले पस्त पड़े हैं. पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करता है तो भारतीय सेना घर में घुसकर मारती है. उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद की कमर तोड़ दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ravindra Pratap Singh

Ravindra Pratap Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More