SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विपक्ष पर मोदी का तंज, बोले- 'नाराज फूफा' की तरह घूम रहे, भूपेन हजारिका के गाने सुनो, शायद सद्बुद्धि आ जाए

पीएम मोदी ने रविवार को भारत मंडप में बोलते हुए विपक्ष पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने विपक्ष को 'नाराज फूफा' से तुलना करते हुए कहा कि उन्हें भूपेन हजारिका के गाने सुनने चाहिए.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 29, 2026, 22:19 IST | Updated: Nov 29, 2026, 22:53 IST
Image Credit: भारत मंडप में बोलते हुए पीएम मोदी
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में फूट डालकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं और देश की उपलब्धियों को स्वीकार नहीं कर पाते. उन्होंने ऐसे लोगों की तुलना रूठे हुए 'नाराज फूफा' से की. उन्होंने सलाह दी कि ऐसे लोगों को महान गायक भूपेन हजारिका के गाने बार-बार सुनने चाहिए. शायद इससे उन्हें सद्बुद्धि आ जाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बयान भारत मंडपम में महान गायक भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी समारोह के समापन के दौरान दिया. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री का सम्मान किया. प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग भारत को बंटा हुआ देश मानते हैं, वे देश की तरक्की और विकसित भारत बनाने के सामूहिक संकल्प को नहीं समझ पा रहे हैं.

देखिए VIDEO

भूपेन हजारिका के गाने सुनें नाराज फूफा

मोदी ने कहा,'हम सभी भारतीय विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमारी भाषाएं, खानपान और रहन-सहन अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारा संकल्प एक है. हमें विकसित भारत बनाना है. हालांकि, यह बात उन लोगों को पसंद नहीं आती जो आपसी मतभेद पैदा करके सत्ता का सपना देखते हैं. वे भारत को टुकड़ों में देखते हैं और देश की उपलब्धियों पर नाराज फूफा की तरह घूमते रहते हैं. मैं ऐसे नाराज फूफाओं से कहूंगा कि वे भूपेन दा के गाने बार-बार सुनें. शायद इससे उन्हें सद्बुद्धि आ जाए.'

भूपेन हजारिका के योगदान को किया याद

प्रधानमंत्री ने भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी को असम और पूर्वोत्तर के साथ-साथ पूरे भारत की कला और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव बताया. उन्होंने कहा कि भूपेन हजारिका के जन्मशताब्दी समारोह की शुरुआत गुवाहाटी से हुई थी और अब इसका समापन देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है. मोदी ने कहा कि भूपेन हजारिका असम के महान सपूत थे, लेकिन उनका गुजरात से भी खास रिश्ता था. वह गुजरात के दामाद भी थे. इसलिए इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें विशेष खुशी हुई.

यह भी पढ़ें: 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के बीच पीएम मोदी का पोस्ट; वीडियो संदेश में क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने असम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक साथ 11 हजार कलाकारों ने बिहू नृत्य किया था, जिसे दुनिया ने देखा. उन्होंने बागुरुम्बा और झूमुर नृत्य का भी जिक्र किया. मोदी ने कहा कि बोडो समुदाय के कलाकारों की प्रस्तुति ने भारत की विविधता का शानदार उदाहरण पेश किया. वहीं, चाय बागानों के हजारों कलाकारों ने झूमुर नृत्य के जरिए असम की संस्कृति को दुनिया के सामने रखा.

मोदी ने बताया कि असम सरकार ने भूपेन हजारिका की याद में एक नया पुरस्कार शुरू किया है. इसकी शुरुआत उषा मंगेशकर को सम्मानित करके की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES