SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खेलते-खेलते दबाया ट्रिगर, कान में घुसी प्लास्टिक की गोली: सीधा अस्पताल पहुंचा आठवीं का छात्र

पश्चिम बंगाल में खिलौने वाली बंदूक से खेलते समय बड़ा हादसा हो गया. यहां आठवीं कक्षा के छात्र के कान में प्लास्टिक की गोली घुस गई. इस घटना के बाद उसे तुरंत कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे का इलाज चल रहा है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 24, 2026, 12:51 IST | Updated: Nov 24, 2026, 12:56 IST
Join

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में खिलौने वाली बंदूक से खेलने के चलते एक भयानक हादसा हो गया. यहां प्लास्टिक की बंदूक की गोली लगने से आंठवीं का छात्र बुरी तरह घायल हो गया. बच्चे ने जैसे ही बंदूक को अपने बाएं कान पर तानकर ट्रिगर दबाया उससे निकली प्लास्टिक की एक गोली उसके कान में घुस गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है.

कान में गोली घुसने पर बच्चा दर्द से तड़पने लगा, जिसके बाद परिवारवाले उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए. प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद किशोर को इलाज के लिए कोलकाता के चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना दक्षिण 24 परगना के कैनिंग जिले के तल्दी इलाके की बताई जा रही है.        

कान में घुसी बंदूक की गोली

बताया जा रहा है कि छात्र कैनिंग पुलिस स्टेशन के तल्दी इलाके का रहने वाला है. सोमवार ( 23 नवंबर 2026) की रात वह घर पर प्लास्टिक की बंदूक से खेल रहा था कि तभी खेलते-खेलते उसने अचानक बंदूक की नली अपने बाएं कान की ओर कर ली. उससे नजाने में बंदूक का ट्रिगर दब गया और दुर्घटना हो गई. बंदूक से निकली प्लास्टिक की गोली सीधे उसके बाएं कान में जा लगी. 

ये भी पढ़ें- बीमारी भी ठीक नहीं हुई, पैसे भी गए: अंधविश्वास के नाम पर महिला से लूट, 7.5 लाख ऐंठने वाला बाबा गिरफ्तार

अस्पताल में भर्ती हुआ बच्चा

घटना के बाद छात्र को तेज दर्द होने लगा. उसकी चीखें सुनकर परिवारवाले तुरंत मौके पर पहुंचे. शुरुआत में उन्हें किशोर के रोने की वजह समझ नहीं आई, लेकिन बाद में जैसे ही उन्हें कान में गोली लगने की जानकारी मिली वे तुरंत उसे कैनिंग उपजिला अस्पताल ले गए. बच्चे के कान में प्लास्टिक की गोलियां घुसने के चलते उसे तुरंत इलाज के लिए कोलकाता के चित्तरंजन अस्पताल रेफर किया गया. परिवार के सदस्य इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कान में फंसी गोलियां कैसे निकाली जाएंगी और लड़के के कान को कितना नुकसान पहुंचा है.  

बच्चों के लिए खतरनाक हैं इस तरह के खेल

पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा होने लगी है. वैसे तो प्लास्टिक की बंदूकें आमतौर पर बच्चों के खिलौने मानी जाती हैं, लेकिन ताल्दी की घटना ने साबित कर दिया कि लापरवाही के चलते खिलौने वाली बंदूकें भी खतरनाक हो सकती हैं. खासतौर से इससे खेलने पर आंख, नाक और कान जैसे शरीर के संवेदनशील अंगों पर चोट का खतरा अधिक रहता है. पेरेंट्स को अपने बच्चों को इस तरह के खिलौने देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES