SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

परिसीमन विधेयक पर मोदी सरकार को मिली 'ताकत', बिल का समर्थन करेगी YSRCP; सामने रखी बस एक शर्त

केंद्र सरकार की ओर से 30 नवंबर से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र के बाद परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा की जा रही है. इस बीच सूत्रों ने बताया कि YSRCP परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 27, 2026, 10:45 IST | Updated: Nov 27, 2026, 11:09 IST
Image Credit: YSRCP ने किया परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान.
Join

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है. माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पेश किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास करवाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच केंद्र सरकार को एक बड़ी खुशखबरी मिली है.

दरअसल, दक्षिण भारत की युवजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने कहा कि वह परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी.  YSRCP ने कहा कि यह संशोधन यह क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करता है, तो पार्टी इसका समर्थन करेगी. बता दें कि परिसीमन बिल का दक्षिण भारत की राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही है, उनका कहना है कि इससे क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ जाएगा.

YSRCP ने किया बिल के समर्थन का ऐलान

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि युवजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) परिसीमन विधेयक पेश किए जाने पर उसका समर्थन करेगी, बशर्ते यह क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करे. ज्ञात हो कि YSRCP के लोकसभा में कुल 4 सांसद हैं.

 

चार दिन का विशेष सत्र

बता दें कि गुरुवार (26 नवंबर) को लोकसभा सचिवालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और बताया कि 8वीं लोकसभा के आठवें सत्र का दूसरा भाग सोमवार, 30 नवंबर से शुरू होने वाला है. प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का उद्देश्य लोकसभा की सीटों की संख्या को बढ़ाकर 850 करना है. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि चार दिनों का यह संक्षिप्त सत्र गुरुवार, 3 दिसंबर को समाप्त होने की संभावना है. 

मोदी कैबिनेट की बैठक आज

संसद के इस विशेष सत्र से पहले शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है. यह बैठक सेवा तीर्थ में होगी. सूत्रों की मानें, तो आज की कैबिनेट बैठक में सरकार परिसीमन विधेयक के संशोधित प्रस्ताव को पास कर सकती है. बता दें कि विपक्ष परिसीमन बिल का लगातार विरोध कर रहा है.

किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

गुरुवार शाम केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को 30 नवंबर को और राज्यसभा को 2 दिसंबर को फिर से बुलाएं. उन्होंने आगे कहा कि संसद के दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर को समाप्त होने की उम्मीद है, जो कामकाज की आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा. (इनपुट- आईएएनएस/ एएनआई)

यह भी पढ़ें: 67 वोट से मात, अब पलटवार की बिसात! 224 दिन बाद फिर मचेगा परिसीमन पर घमासान, सियासी शतरंज पर कैसे निकलेगी विपक्षी दांव की काट?

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में होगा खेला, DMK बदलने जा रही पाला! BJP से दोस्ती की बढ़ी अटकलें, TVK के आरोप से सियासी भूचाल
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES