SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कंगाली में एक लाख ड्रोन की खरीदारी, PAK की कौन-सी तैयारी? मुनीर ने चीन नहीं, इस 'जिगरी यार' को दिया बड़ा ऑर्डर

ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह मार खाकर भी आसिम मुनीर मानने को तैयार नहीं हैं. घर में खाने को दाने नहीं हैं. लेकिन, पाकिस्तान तुर्किये से एक लाख ड्रोन खरीद रहा है.

Written By Rachit Kumar
Published: Nov 16, 2026, 13:09 IST | Updated: Nov 16, 2026, 13:48 IST
Image Credit: ऑपरेशन सिंदूर की मार के बाद पाक बौखला गया है.
Join

कहते हैं कि गीदड़ की जब मौत आती है तो वो शहर की तरफ भागता है और पाकिस्तान की हालत आज कुछ ऐसी ही हो चुकी है.ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने जिस तरह 'आतंकिस्तान' की नींव हिलाई थी, उसके जख्म आज भी रावलपिंडी में हरे हैं.भारत से पारंपरिक युद्ध में मुंह की खाने के बाद, अब पाकिस्तान तुर्की के साथ मिलकर आसमान को ड्रोन से पाटने की साजिश रच रहा है. सवाल ये है कि जिस देश की अवाम दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज है, जिस देश की अर्थव्यवस्था IMF के टुकड़ों पर पल रही है, वो अंधाधुंध हथियारों पर इतना पैसा क्यों लुटा रहा है.चलिए जानते हैं.

इतिहास गवाह है कि जब-जब आतंक के आकाओं ने भारत की तरफ आंख उठाई है, तब-तब भारतीय सेना ने उनके घर में घुसकर उनका गुरूर तोड़ा है. याद कीजिए ऑपरेशन सिंदूर को, जब पाकिस्तान की कायराना हरकतों का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने मुनीर की सेना और आतंकियों का वो हश्र किया था, जिसे पूरी दुनिया ने देखा था.

ठोकर खाकर भी नहीं आई पाक को अक्ल

ब्रह्मोस मिसाइल ने आतंकिस्तान की सरजमीं पर ऐसा कहर बरपाया कि आतंकियों के ठिकाने और उनके आकाओं के एयरबेस मलबे के ढेर में तब्दील हो गए. चीन और तुर्किये के हथियारों पर इतराने वाले पाकिस्तान का हर घमंड हवा में धराशायी हो गया, लेकिन कहते हैं ना कि ठोकर खाने के बाद भी अक्ल ठिकाने न आए, तो उसका अंत तय है.

ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह मार खाने के बाद अब पाकिस्तान एक बार फिर बौखलाहट में है.अपनी इस करारी हार और रणनीतिक लाचारी को छिपाने के लिए अब पाकिस्तान ने तुर्किये की रक्षा कंपनियों के सामने झोली फैला दी.

खबर है कि पाकिस्तान ने तुर्किये की रक्षा कंपनी पासिफिक टेक्नोलॉजी के साथ तीन साल का एक करार किया है. इस समझौते के तहत पाकिस्तान करीब 1 लाख MERKÜT फर्स्ट पर्सन व्यू ड्रोन खरीदने जा रहा है.इस ड्रोन की ऑपरेशनल रेंज करीब 8 किलोमीटर है और ये 20 से 30 मिनट तक हवा में रह सकता है. इसके भीतर 1000 स्टील बॉल वाला खतरनाक वॉरहेड लगाया गया है, जिसका विस्फोट 20 मीटर के दायरे में सब कुछ खाक कर सकता है.

भारत की पावर के आगे बौने तुर्किये के हथियार

आसिम मुनीर की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी तुर्किये के ही हथियारों का इस्तेमाल किया था, वो भारतीय मिसाइलों के आगे खिलौना साबित हुए थे.इस रक्षा पैकेज में सिर्फ ड्रोन ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान मानवरहित हेलिकॉप्टर और रोबोटिक सिस्टम भी खरीद रहा है.

10 ALPİN मानवरहित हेलिकॉप्टर, जो 200 किलोग्राम तक पेलोड ले जा सकते हैं, और थर्मल-नाइट विजन से लैस हैं.25 DUMRUL इलेक्ट्रिक मिनी हेलिकॉप्टर जो कम आवाज में चुपके से टोह लेने और हमले के लिए बने हैं.500 DELİ लोइटरिंग म्यूनिशन यानी कामिकेज ड्रोन, जो आसमान में मंडराकर दुश्मन पर झपट्टा मारते हैं, और साथ ही 250 KORGAN ग्राउंड सिस्टम भी पाकिस्तान खरीद रहा है.

अवाम भूखी, क्यों हथियारों पर पैसे लुटा रहा पाक?

सवाल ये है कि जिस देश की अवाम दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज है, जिस देश की अर्थव्यवस्था IMF के टुकड़ों पर पल रही है, वो अंधाधुंध हथियारों पर इतना पैसा क्यों लुटा रहा है?

इस सौदे की सबसे बड़ी और खतरनाक बात ये है कि ये केवल खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं है.तुर्किये के साथ इस तीन साल के डील में पाकिस्तान के अंदर ही लोकल असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने का प्लान है.तुर्किये के इन हथियारों और 1 लाख ड्रोन्स के बल पर पाकिस्तान भले ही अपनी खोई हुई इज्जत बचाने की कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन उसे ये नहीं भूलना चाहिए कि तकनीक चाहे जितनी आधुनिक हो जाए जज्बा और देश की सुरक्षा का संकल्प सबसे ऊपर होता है.

ऑपरेशन सिंदूर में जो हश्र पाकिस्तान का हुआ था, अगर उसने दोबारा कोई दुस्साहस किया तो इस बार ये ड्रोन आसमान में उड़ने से पहले ही भारतीय मिसाइलों का निशाना बन जाएंगे.भारत की चौकस निगाहें और अचूक सुरक्षा कवच हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES