भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /सेहत पर भारी, केमिकल क्रीम की बीमारी: बंगाल-बिहार में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तान की जहरीली 'गोरी-चांदनी', फिर मिली बड़ी खेप

सेहत पर भारी, केमिकल क्रीम की बीमारी: बंगाल-बिहार में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तान की जहरीली 'गोरी-चांदनी', फिर मिली बड़ी खेप

पाकिस्तान सिर्फ आतंकियों को सीमा पार से घुसपैठ ही नहीं कराता बल्कि उसके प्रोडक्ट्स अब नेपाल के रास्ते भारत आ रहे हैं. एसएसबी ने बैन ब्यूटी क्रीम की एक खेप जब्त की है, जो बंगाल और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में धड़ल्ले से बिक रही है.

Written ByRachit Kumar
Published: Oct 12, 2026, 08:07 AM IST|Updated: Oct 12, 2026, 08:50 AM IST
joinshare
सेहत पर भारी, केमिकल क्रीम की बीमारी: बंगाल-बिहार में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तान की जहरीली 'गोरी-चांदनी', फिर मिली बड़ी खेप
Image Credit: पाकिस्तान की ब्यूटी क्रीम धड़ल्ले से बिक रही है.

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

रोक लगाने की तमाम कोशिशों के बावजूद भारत के बाजारों में पाकिस्तान की ब्यूटी फेयरनेस क्रीम धड़ल्ले से बिक रही है. कई बार इसे लेकर चिंता जताई जा चुकी है. लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकला है. अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से घुसपैठ के अलावा, बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम (जिन्हें 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग' कहा जाता है) बेहद पॉपुलर हो गई हैं. इससे सीमा पार तस्करी और स्वास्थ्य संबंधी संभावित खतरों को लेकर टेंशन बढ़ गई है.

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने पाकिस्तान में बने उन अवैध कॉस्मेटिक उत्पादों के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो भारत में बिक रहे हैं. 8 सितंबर, 2026 को जारी हुए एक पब्लिक नोटिस में कहा गया था कि ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ और ‘चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम’ नाम के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बिक्री अवैध है और इनके मैन्युफैक्चरर्स को कोई ट्रेड रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया था. जी न्यूज ने भी इस खबर को प्रमुखता से उठाया था और स्टिंग ऑपरेशन में बड़े खुलासे किए थे.

बात पते की: पाकिस्तान की जहरीली 'गोरी-चांदनी' पर बड़ा खुलासा #BaatPateKi #Ahmedabad #FaceCream | @ShobhnaYadava https://t.co/eDvZRD1QtM

— Zee News (@ZeeNews) September 21, 2026

 बड़ी खेप जब्त

बिहार और बंगाल में नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने इस कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की एक बड़ी खेप जब्त की है, जिससे इस अवैध व्यापार की पोल खुल गई है. आरोप है कि इन क्रीमों की तस्करी नेपाल के रास्ते भारत में की जा रही थी, जिससे घरेलू बाजारों में प्रतिबंधित सामानों की एंट्री को रोकने की कोशिशों में खामियां सामने आई हैं.

इस जब्ती के बाद सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने SSB और दोनों राज्यों की पुलिस को सतर्क करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी बढ़ाने और अवैध कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की आवाजाही की जांच करने का फरमान सुनाया.

राज्य के स्वास्थ्य विभागों और उनके ड्रग कंट्रोल सेल ने भी बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्रों के जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी और मालदा जिलों में निगरानी बढ़ा दी है. संदिग्ध सप्लाई नेटवर्क की जांच करने और उन रास्तों की पहचान करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं, जिनके जरिए ये उत्पाद स्थानीय बाजारों तक पहुंचते हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

कोसी क्षेत्र के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल कुमार आशीष ने कहा, 'SSB जवानों ने प्रतिबंधित सामान जब्त किया है. अधिकारियों को ऐसे उत्पादों की तस्करी रोकने का काम सौंपा गया था.' वहीं, सिलीगुड़ी में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तस्कर नेपाल सीमा के खुले इलाकों का फायदा उठाकर प्रतिबंधित कॉस्मेटिक्स को पश्चिम बंगाल ला रहे हैं. सीमावर्ती इलाकों से ये प्रोडक्ट्स कोलकाता और आसनसोल जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों तक पहुंचाए जाते हैं.'

SSB के इंस्पेक्टर जनरल निशिकांत उज्ज्वल ने कहा, 'हमें नेपाल से बिहार में तस्करी किए जा रहे पाकिस्तान में बने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट मिली है. कस्टम विभाग भी इस रैकेट पर काम कर रहा है.' उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और सीमा पर तैनात जवानों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है.

हर महीने बिकती हैं हजारों क्रीम

सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में हर महीने हजारों की तादाद में इन प्रतिबंधित क्रीमों का इस्तेमाल होता है. ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स और महंगे हर्बल ऑप्शन्स की तुलना में इनकी कम कीमत के कारण, कम आय वाले ग्राहकों में ये क्रीम खूब बिकती है.'

क्यों टेंशन में हैं अधिकारी?

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए प्रोडक्ट्स की जांच में पाया गया कि दोनों क्रीमों में हानिकारक धातु और जहरीले तत्व (जैसे मरकरी) तय सीमा से कई गुना ज्यादा मात्रा में मौजूद थे. साथ ही, इन प्रोडक्ट्स के भारत में इंपोर्ट के लिए जरूरी वैध पंजीकरण प्रमाण-पत्र भी नहीं थे.

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि जहरीले पदार्थों की ज्यादा मात्रा वाले कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल से स्किन को नुकसान हो सकता है और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं. किशनगंज के सिविल सर्जन डॉ आरके चौधरी ने कहा, 'लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से बच्चों और अन्य संवेदनशील ग्राहकों को अधिक जोखिम का सामना करना पड़ सकता है.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Pakistan News