SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

परिसीमन बिल के विरोध में विपक्ष की बैठक खत्म, कांग्रेस ने गिनाई नए ड्राफ्ट की खामियां, खरगे बोले- संसद में विरोध करेंगे

बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. खरगे ने कहा कि परिसीमन किसी भी लिहाज से देश के हित में नहीं है, इसलिए कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी. इस मौके पर खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम भी कई बार लिया.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 28, 2026, 13:35 IST | Updated: Nov 28, 2026, 14:04 IST
Image Credit: Zee Media
Join

कांग्रेस पार्टी ने परिसीमन बिल के नए ड्राफ्ट का विरोघ करते हुए उसमें भी कई खामियां गिनाते हुए संसद में इस बिल के विरोध करने का ऐलान किया है. संसद में मोदी सरकार के फैसलो को काउंटर करने के लिए शनिवार को बुलाई गई बैठक में कई दल अनुपस्थित रहे. बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से संसद में इस बिल का विरोध करेगी. खरगे ने ये भी कहा कि सरकार लोकतंत्र और संविधान दोनों को खत्म करना चाहती है. इसलिए इस तरह से मनमाने फैसले ले रही है. 

ये लोग संविधान को भी बदल सकते हैं: खरगे

मोदी सरकार की तैयारियों पर भड़के खरगे ने कहा कि परिसीमन बिल से लोकतंत्र अपने आप खत्म हो जाएगा. इस बिल से देश का नुकसान होगा. इस बिल से एससी-एसटी का नुकसान होगा. ये लोग (सत्ता पक्ष) सत्ता को हमेशा अपने पास रखने के लिए इस तरह का हथकंड़ा अपना रहे हैं. 

'सीईसी ज्ञानेश कुमार पर बरसे खरगे'

परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'वही विवादित चुनाव आयोग जिसने मतदाता सूची से 10 करोड़ से ज़्यादा लोगों के नाम हटा दिए. उसे अब परिसीमन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. ये हमें मंजूर नहीं है. ज्ञानेश कुमार को ही देख लीजिए. वे एक तरह से कटघरे में खड़े हैं, मानो वे कोई आरोपी हों. अगर पूरी प्रक्रिया उनके नेतृत्व में होती है, तो इसमें हेर-फेर होना तय है. वे अपनी मर्ज़ी से किसी भी निर्वाचन क्षेत्र को 'सामान्य' या 'आरक्षित' घोषित कर सकते हैं. अगर वे CEC कार्यालय से ऐसे निर्देश जारी कर सकते हैं जिनसे वोटों की चोरी आसान हो जाए, तो परिसीमन प्रक्रिया के दौरान वे क्या-क्या कर सकते हैं, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है हम पहले ही देख चुके हैं कि उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर में परिसीमन कैसे किया था. वे निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक या जनसांख्यिकीय संरचना अपने फायदे के हिसाब से 'सामान्य' सीटों को 'आरक्षित' सीटों में, या 'आरक्षित' सीटों को 'सामान्य' सीटों में बदल सकते हैं.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES