SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ऑपरेशन डीप मैनिफेस्टः दुबई के रास्ते भारत ला रहे थे 47 हजार किलो पाकिस्तानी फलों के बीज, मुंबई बंदरगाह पर ही 2 गिरफ्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के तहत मुंबई बंदरगाह पर बड़ी भारी मात्रा में पाकिस्तानी मूल के तरबूज और खरबूजे के बीच की खेप को पकड़ा है. इस खेप को लाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 24, 2026, 09:45 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 11:26 AM IST
Image Credit: पाकिस्तानी तरबूज-खरबूजा के बीजों के साथ 2 गिरफ्तार (Photo- PIB)
Join

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं. पाकिस्तानी सामानों पर पूर्ण प्रतिंबध लागू है, मतलब वहां से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी सामान भारत नहीं लाया जा सकता है. इसके बाद भी अगर कोई ऐसी कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. इसी कड़ी में मुंबई स्थित न्हावा शेवा बंदरगाह से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो दुबई के रास्ते से बड़ी भारी मात्रा में पाकिस्तानी मूल के तरबूज और खरबूजे के बीज लेकर आ रहे थे. सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए ये लोग दुबई के रास्ते से पाकिस्तानी फलों के बीज ला रहे थे, लेकिन राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) को धोखा नहीं दे सके.

DRI  का 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट'

DRI ने 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' के तहत पाकिस्तानी सामानों पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने की एक और कोशिश को नाकाम करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, DRI ने पोर्ट पर ही पाकिस्तान मूल के कुल 46,920 किलो पाकिस्तानी तरबूज और खरबूजे के बीज जब्त कर लिए. 

तस्करों का प्लान धरासाई

जांच में पता चला है कि सामान को दुबई के रास्ते लाया जा रहा था. माल के वास्तविक मूल को छिपाने के लिए जानबूझकर माल को दूसरे कंटेनरों में स्थानांतरित किया गया था. बीजों को पहले पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से दुबई के जेबेल अली बंदरगाह पर लाया गया था. यहां माल को दूसरे कंटेनरों में स्थानांतरित करके एक अलग जहाज से भारत लाया जा रहा था.

दुबई से भारत ला रहे थे माल

उत्पादों के मूल देश के बारे में गलत जानकारी देने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में महत्वपूर्ण दस्तावेजी सबूत मिले, जिनसे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि माल पाकिस्तान से दुबई होते हुए भारत पहुंचा था, जो घोषित यूएई मूल के उलट है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी कोशिश 

जांच में आगे पता चला कि आयात दो मामलों में लागू आयात नीति का उल्लंघन हुआ था. इससे पहले DRI ने जाली मूल प्रमाण पत्रों और चालानों का इस्तेमाल करके श्रीलंका में कोलंबो के रास्ते भेजे जा रहे 7,311 मीट्रिक टन पाकिस्तानी मूल के सेंधा नमक की बड़ी खेप को पकड़ा था.

ये भी पढ़ें- बड़ी कामयाबीः महाराष्ट्र से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश से पहले ही ATS के हत्थे चढ़ा मोहम्मद हसन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES