)
नवरात्रि की धूम और गरबा नाइट्स की चमक-धमक के बीच गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. इन गरबा नाइट्स के दौरान प्राइवेट डिटेक्टिव्स की मांगों में जोरदार उछाल आई है. ये सुनकर हमें थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन नवरात्रि के बाद गुजरात में शुरू हुए इन त्योहारी सीजंस में शादियों का दौर भी शुरू होता है. ऐसे में लोग अपने पार्टनर्स की लॉयलटी जांचने के लिए प्राइवेट डिटेक्टिव्स की मदद लेते हैं.
कपल्स अपने पार्टनर्स की जासूसी तो करवाते ही है इसके साथ ही पैरेंट्स भी अपने बच्चों की निगरानी करवाने के लिए भी इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं. त्योहारी सीजन में इन प्राइवेट डिटेक्टिव्स की मांग 50 फीसदी से बढ़कर 70 फीसदी तक जा पहुंची है और ऐसे में ये जासूस लोगों से भर-भर के पैसे वसूल रहे हैं. क्योंकि इन जासूसों के लिए भी ये त्योहार कमाई के लिए सबसे मुफीद अवसर हैं. पैरेंट्स भी बच्चों की देर रात तक की मूवमेंट पर रख रहे हैं नजर. वहीं कपल्स अपने पार्टनर पर निगरानी के लिए कि वो किसके साथ घूमता है और कहां जाता है, यह जानने के लिए डिटेक्टिव एजेंसियों का सहारा लेती हैं.
चूंकि ये समय गरबा रास और डांडिया नाइट्स का गुजरात के सबसे लोकप्रिय फेस्टिवल्स में से एक है और ये कई दिनों तक लगातार चलता रहता है ऐसे में लोग जमकर सेलिब्रेशन के मोड में होते हैं. वहीं इसी दौरान कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने पार्टनर के प्रति लॉयल नहीं होते हैं. ऐसे पार्टनर्स को जब अपने साथी पर संदेह होने लगता है तो वो इसे दूर करने के लिए डिटेक्टिव्स का सहारा लेते हैं. गरबा नाइट्स अब केवल ट्रेडिशनल डांस इवेंट नहीं रहा ये एक बड़ा सोशल इवेंट बन चुका है. ऐसे में लोग खुलकर अपने पार्टनर्स के साथ एंजॉय करते हुए नजर आते हैं.
वहीं इस सीजन की शुरुआत के साथ ही लोगों के यहां शादियों के रिश्ते भी तय होने शुरू हो जाते हैं. इस वजह से जो लोग अपने बच्चों (लड़के या लड़कियों) की शादियां तय करते हैं उनके बारे में पता करवाने के लिए भी इन प्राइवेट डिटेक्टिव्स का इस्तेमाल करते हैं. शादी-विवाह तय करने से पहले पार्टनर्स की बैकग्राउंड जांच (Background Verification) कराने के लिए भी लोग नवरात्रि के इस मौके का खूब फायदा उठा रहे हैं. गरबा पंडालों में प्राइवेट डिटेक्टिव्स आम लोगों की तरह घुल-मिल जाते हैं और बिना किसी को खबर हुए अपना काम निपटाते हैं. भक्ति और उमंग के इस पावन पर्व पर अपनों की हिफाजत और सच्चाई जानने की इसी चाहत ने जासूसी के इस बाजार में जबरदस्त उछाल ला दिया है.
नवरात्रि में डिटेक्टिव एजेंसियों के लिए उनका खास पैकेज होता है. अगर आप हर रोज की जानकारी लेना चाहते हैं तो रोजाना के लिए 5 हजार से 7 हजार रुपये तक का चार्ज. 7 दिनों के सर्विलांस के लिए 45 हजार रुपये और 10 दिनों के पैकेज के लिए 60 हजार रुपये का चार्ज करते हैं. वहीं ये डिटेक्टिव्स आधुनिक टेक्नोलॉजी से सर्विलांस के लिए तरह-तरह के गैजेट्स का इस्तेमाल कर कॉइन साइज (सिक्के के आकार) के छोटे GPS ट्रैकर से व्यक्ति की मूवमेंट ट्रैक करने का दावा करते हैं. कार के लिए मैग्नेटिक और वायर्ड GPS ट्रैकर्स का भी इस्तेमाल होने की जानकारी. पावर बैंक और शर्ट क्लिप जैसे दिखने वाले छुपे हुए कैमरों से रिकॉर्डिंग का ट्रेंड. पेन ड्राइव जैसे दिखने वाले वॉयस रिकॉर्डर से ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा.