नवी मुंबई में फायरिंगः ब्रेकअप से टूटा दिल, तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम, थर्रा उठा पूरा इलाका
ब्रेकअप से नाराज युवक ने एक्स और उसकी बड़ी बहन पर जानलेवा हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में दोनों लड़कियां बुरी तरह से घायल हुई हैं. वहीं, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके से एक दिल-दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां घर के बाहर बैठी दो बहनों पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई. इस वारदात में दोनों लड़कियां गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. घटना नवी मुंबई के कोपरखैरणे इलाके की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपी छोटी बहन का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है.
ब्रेकअप से नाराज था आरोपी
बताया जा रहा है कि लड़की की ओर से ब्रेकअप किए जाने से युवक काफी नाराज था. इसी के चलते उसने युवती को जान से मारने का प्लान बनाया. गुरुवार (5 नवंबर) की देर शाम को युवती अपनी बड़ी बहन के साथ घर की दहलीज पर बैठी हुई थी, तभी युवक ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
इस जानलेवा हमले में एक युवती के कान के पास और उसकी दूसरी सहेली की पीठ में गोली लगी है. दोनों युवतियां लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं. वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में चीख-पुकार मच गई. वारदात के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
आरोपी की पहचान अर्जुन चव्हाण (22 वर्ष) के रूप में हुई है. हालांकि, उसका एक साथी राकेश चव्हाण वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. DCP (जोन-1) विजय खरात ने इस घटना को लेकर बताया कि आरोपी अर्जुन चव्हाण का घायलों में से एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग थे. ब्रेकअप होने से नाराज होकर ने इस वारदात को अंजाम दिया है. दोनों युवतियों को NMMC हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर है. वहीं, आरोपी की बंदूक और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
ये भी पढ़ें- निशाने पर था कोई और, जाल में फंसा अभिराम: किशोर की हत्या मामले में केरलम पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा