SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नागपुर के ज्वेलर्स को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, टाइगर श्रॉफ का जिक्र कर मांगी 10-10 लाख की रंगदारी!

Nagpur Jewellers Threat:नागपुर के प्रसिद्ध ज्वेलर्स को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. धमकी भरे मैसेज में अभिनेता टाइगर श्रॉफ का भी जिक्र किया गया है. पढ़ें नागपुर क्राइम की यह बड़ी खबर.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 02, 2026, 04:05 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 04:12 PM IST
Image Credit: AI Generated Image- नागपुर के 8 ज्वेलर्स को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, 10-10 लाख की रंगदारी मांगी
Join

नागपुर के सर्राफा बाजार में इन दिनों त्योहारों की चहल-पहल की जगह डर और दहशत ने ले ली है. शहर के नामी ज्वेलर्स को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे पत्र मिले हैं, जिसके बाद से पूरे व्यापारी वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है. हाथ से लिखे इन पत्रों में बेहद अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया है. पत्र भेजने वाले ने नागपुर के आठ प्रमुख ज्वेलर्स और उनके परिवारों को सीधे जान से मारने की धमकी दी है. धमकी के साथ ही हर ज्वेलर से 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है.

इतना ही नहीं, अपनी बात का खौफ पैदा करने के लिए पत्र में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना का भी हवाला दिया गया है. अपनी मांग पूरी करने के लिए व्यापारियों को 3 से 5 दिन का वक्त दिया गया है. धमकी भरी चिट्ठी मिलते ही ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने तुरंत हरकत में आए और सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागपुर के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मामले की शिकायत की.

हरकत में आई पुलिस, मामला दर्ज

दिवाली के मौके पर जब सर्राफा बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी और भीड़ होती है, ऐसे समय में इस तरह की धमकी मिलने से व्यापारी अपने बिजनेस और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं. गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तहसील पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस प्रशासन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः डेढ़ साल से साबरमती जेल में लॉरेंस पर '200 खोली' वाला पहरा: 7.5x11 की कालकोठरी में गैंगस्टर कैद, रंगदारी नेटवर्क ध्वस्त

क्या वाकई बिश्नोई गैंग का हाथ है?

पुलिस अब इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या इन धमकियों के पीछे सचमुच लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है या फिर यह किसी शरारती तत्व की करतूत है. अधिकारी इस संभावना पर भी काम कर रहे हैं कि कहीं कोई स्थानीय अपराधी बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर व्यापारियों में दहशत फैलाने और वसूली करने की कोशिश तो नहीं कर रहा.

CCTV और तकनीकी जांच जारी

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए तहसील पुलिस की टीमों ने छानबीन तेज कर दी है. इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये पत्र ज्वेलर्स तक किसने और कैसे पहुंचाए. इसके साथ ही पत्र की डिलीवरी का रूट ट्रेस करने के लिए पुलिस तकनीकी जांच (Technical Surveillance) का सहारा ले रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

यह भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ फायरिंग केसः लॉरेंस गैंग में 'वूमेन बिग्रेड' का बड़ा खुलासा! राधा-बबीता के बाद एक और महिला गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES