SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

काम की खबर: पुलिस खुद कराएगी अपना वेरिफिकेशन, ID कार्ड का QR कोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली; आपको कैसे होगा फायदा?

स्मार्ट आईकार्ड मुंबई पुलिस के व्यापक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा हैं. पुलिस फोर्स को करीब 50 हजार एंड्रॉयड टैबलेट भी दिए जा रहे हैं. इनकी मदद से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान जांच से जुड़ी जानकारी, सरकारी रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों तक आसान पहुंच मिल सकेगी.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 22, 2026, 09:49 IST | Updated: Nov 22, 2026, 10:22 IST
Image Credit: मुंबई पुलिस (AI)
Join

देशभर में अपराधी लंबे समय से नकली पुलिस अधिकारी बनकर मासूम लोगों को ठग रहे हैं. ये लोग फर्जी आईडी कार्ड दिखाते हैं और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं. ऐसे मामलों को देखते हुए मुंबई पुलिस अब तकनीक की मदद से आम लोगों को असली और नकली पुलिसकर्मी में फर्क करने का तरीका सिखाने जा रही है. इस तरह मायानगरी में बहुत जल्द असली और नकली पुलिसवाले की पहचान का टंटा खत्म होने जा रहा है.

स्मार्ट आईडेंटिटी कार्ड की शुरुआत

महाराष्ट्र पुलिस की मुंबई शाखा अब अपने जवानों को QR कोड वाले स्मार्ट पहचान पत्र देने जा रही है. आम जनता अपने मोबाइल फोन से कोड स्कैन कर पुलिसकर्मी का नाम, फोटो और तैनाती जैसी जानकारी जांच सकेंगे. वर्दी या सादे कपड़ों में ड्यूटी करने वालों के लिए भी अपना स्मार्ट आईकार्ड साथ में रखना अनिवार्य होगा. नई व्यवस्था फर्जी पुलिसकर्मियों और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर ठगी मामलों में सुरक्षा बढ़ाएगी.

मुंबई पुलिस की प्रेस रिलीज में 'DigiID: NFC व QR कोड असलेले स्मार्ट ओळखपत्र' यानी NFC और QR कोड वाले स्मार्ट पहचान पत्र का स्पष्ट उल्लेख है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को इस पहल की औपचारिक शुरुआत की. यह मुंबई पुलिस को डिजिटल तकनीक से लैस करने के लिए शुरू किए गए कई उपायों का हिस्सा है. कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों समेत कुछ पुलिसकर्मियों को स्मार्ट कार्ड भी दिए गए.

कैसा होगा आईकार्ड?

नई व्यवस्था के तहत हर पुलिसकर्मी को मेटलिक यानी धातु से बना स्मार्ट आई कार्ड दिया जाएगा. इस कार्ड पर उभरी हुई तस्वीर और एक यूनीक QR कोड लगा होगा. शहर के नागरिक Mumbai Police Citizen App के जरिए इस कोड को स्कैन कर सकेंगे. इसके बाद वे एक आधिकारिक वेरिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर पहुंचेंगे, जहां पुलिसकर्मी की फोटो, नाम, नौकरी शुरू करने की तारीख और मौजूदा तैनाती की जानकारी दिखाई देगी. इससे लोग कार्ड दिखाने वाले व्यक्ति की पहचान स्क्रीन पर मौजूद जानकारी से मिला सकेंगे.

आपको कैसे होगा फायदा?

अभी ये सुविधा सिर्फ मुंबईकरों यानी मुंबई के निवासियों को ही मिलेगी. आगे चलकर ये प्रोजेक्ट पूरे महाराष्ट्र में फॉलो होने का अनुमान लगाया गया है. 

देश में आए दिन नकली कागज वाला आईकार्ड दिखाकर लोगों से ठगी होती है, जिस दिन ये व्यवस्था पूरे देश में लागू हो जाएगी, उस दिन आप देश के किसी भी कोने में बैठकर किसी भी राज्य की पुलिस की पहचान जान सकेंगे. 

कई बार लुटेरे नकली खाकी वर्दी पहनकर लूट-चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं. ऐसे में जिस दिन ये आईकार्ड वाली व्यवस्था पुलिसवालों के लिए अनिवार्य हो जाएगी, उस दिन से आप या आपके परिवार, दोस्त-यार किसी के साथ भी इस तरह की ठगी या लूट नहीं हो सकेगी. 

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES