App

'देश तभी सुखी होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति...', मोहन भागवत ने बताया कैसे मिटेगा अमीर-गरीब का अंतर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश तभी सुखी होगा जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचेगी. जानिए उन्होंने अमीर और गरीब के बीच की खाई को मिटाने और सामाजिक समानता लाने को लेकर क्या बड़ी बात कही.

'देश तभी सुखी होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति...', मोहन भागवत ने बताया कैसे मिटेगा अमीर-गरीब का अंतर
Image Credit: हर व्यक्ति के लिए 6 बुनियादी जरूरतें क्यों हैं जरूरी? यवतमाल में RSS प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को महाराष्ट्र के यवतमाल में देश में अमीर और गरीब के बीच का अंतर कम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि विकास का फायदा समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. विकास करते समय सबसे ज्यादा जरूरतमंद और समाज के आखिरी व्यक्ति का भी ध्यान रखना जरूरी है. मोहन भागवत ने कहा कि देश की असली खुशहाली तभी होगी, जब गरीब और पिछड़े लोगों के जीवन में भी सुख और समृद्धि आए. समाज में अमीर और गरीब के बीच का अंतर जितना कम होगा, देश उतना ही बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकेगा.

यवतमाल में RSS चीफ मोहन भागवत ने विकास और गरीबी को लेकर कहा कि पहले देश में गरीब लोग जरूर थे, लेकिन उनकी जिंदगी की बुनियादी जरूरतें पूरी होती थीं. उनके पास पेट भरने के लिए खाना, पहनने के लिए कपड़े और रहने के लिए घर होता था. भागवत ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए छह चीजें जरूरी हैं. इनमें भोजन, कपड़े और घर के साथ शिक्षा, इलाज और दवाइयां तथा मेहमानों की खातिरदारी करने की क्षमता शामिल है. उनका कहना था कि इनमें से किसी भी जरूरत की कमी नहीं होनी चाहिए.

 

 

गरीब थे, लेकिन बुनियादी जरूरतों से वंचित नहीं

मोहन भागवत ने आगे कहा कि पहले गरीब लोगों के घर भले ही पत्थरों की जगह मिट्टी की दीवारों वाले होते थे, लेकिन उनके पास रहने के लिए अपना घर था. इसी तरह उनके पास महंगे या रेशमी कपड़े नहीं होते थे, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी और सामाजिक मेलजोल के लिए पर्याप्त सूती कपड़े जरूर होते थे. भागवत के मुताबिक, विकास के स्तर में अंतर होना स्वाभाविक है, लेकिन समाज में सबसे आगे और सबसे पीछे रहने वाले लोगों के बीच यह अंतर जितना कम हो, उतना बेहतर है.

विकास हो, लेकिन अंतर कम रहे

RSS प्रमुख ने कहा कि देश में विकास हो रहा है, लेकिन इतने बड़े समाज में हर व्यक्ति का एक ही समय पर और एक ही रफ्तार से आगे बढ़ना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी लोगों का विकास एक समान स्तर पर हो, यह व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है. हालांकि, विकास के सबसे ऊंचे और सबसे निचले स्तर के बीच का फासला कम से कम रखने की कोशिश होनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ravindra Pratap Singh

Ravindra Pratap Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More