SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

युजवेंद्र चहल के बाद अब मोहम्मद शमी की सियासी पिच पर एंट्री? BJP अध्यक्ष से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है. हालांकि अभी तक इस मुलाकात की वजह सामने नहीं आई है.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 29, 2026, 15:14 IST | Updated: Nov 29, 2026, 15:41 IST
Image Credit: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की तस्वीर
Join

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बाद अब मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मोहम्मद शमी की नितिन नबीन से दिल्ली में मुलाकात कराई. बीती रात दिल्ली में नितिन नबीन के दफ्तर में यह मुलाकात हुई.

मोहम्मद शमी की इस मुलाकात की वजह अभी सामने नहीं आई है. हालांकि, कई राजनीतिक एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि वो भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं और पार्टी उन्हें अमरोहा से टिकट दे सकती है, लेकिन इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है. 

इससे पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी राजनीति में एंट्री की थी. 21 नवंबर 2026 को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की दामन थामा था. उन्हें OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. उनका नाम दिल्ली से शामिल किया गया है.

यह खबर भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने की सियासत में एंट्री! BJP ने दिल्ली में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी की राष्ट्रीय टीम में मिली जगह

मोहम्मद शमी फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं. इसके अलावा 6 नवंबर 2026 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वनडे और T20I में उनकी जगह नहीं बन पा रही है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास को लेकर एक भावुक पोस्ट किया था.

सफेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों को कभी नहीं. जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था- अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का. इसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया. टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है. आज भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं...मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा.

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से IPL खेलेंगे शमी

फिलहाल मोहम्मद शमी IPL में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे. IPL 2027 सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलेंगे. 17 नवंबर 2026 को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच तीन खिलाड़ियों की ट्रेड डील हुई थी. इसके तहत शमी और स्पिनर एम. सिद्धार्थ लखनऊ से राजस्थान पहुंचे, जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन राजस्थान से लखनऊ की टीम में शामिल हो गए.

मोहम्मद शमी के आंकड़े

FormatMatchesWicketsBest Bowling
Test642296/56
ODI1082067/57
T20I25273/15
IPL1321454/11
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES