App

समंदर में पिकनिक मनाने पहुंची थी दोस्तों की टोली, लहरों में फंसने से 8 छात्रों की मौत, महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा

इस दर्दनाक हादसे में जिन 8 छात्रों की मौत हुई है, वो सभी पुणे के एक नामी कोचिंग संस्थान में पढ़ते थे. तेज बहाव में फंसने के बाद किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और सभी की मौके पर ही जान चली गई.

समंदर में पिकनिक मनाने पहुंची थी दोस्तों की टोली, लहरों में फंसने से 8 छात्रों की मौत, महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा
Image Credit: हादसे के बाद समुद्र से बाहर निकाले जा रहे शव

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. दिवेआगर बीच पर समुद्र की तेज लहरों में फंसने से 8 छात्रों की मौत हो गई. सभी छात्र पिकनिक मनाने यहां आए थे. छात्र तेज लहरों की चपेट में आ गए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई. समुद्र में डूबने वाले छात्र पुणे स्थित आलंदी विनर्स एकेडमी के थे. 

बताया जा रहा है कि सभी मस्ती करने समंदर में उतरे, लेकिन पानी कितना गहरा है, इसका अंदाजा किसी को नहीं लग पाया और एक-एक कर सभी डूब गए. छात्रों को डूबता देख बीच पर मौजूद 'महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स' के कर्मचारी और गांव वाले सीधे पानी में कूद पड़े. उन्होंने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की. 

Raigad News

                         छात्रों को बाहर निकालकर उन्हें बचाने की कोशिश करते लोग....

काफी मशक्कत के बाद आठों लड़कों को पानी से बाहर तो निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पानी में दम घुटने से सभी की मौत हो चुकी थी. सभी शवों को बोरली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. 

हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के नाम

  1. यश किरण वानखेड़े (उम्र 16 वर्ष)– निवासी आलंदी, पुणे
  2. सोहम तुकाराम भावदलकर (उम्र 16 वर्ष)– निवासी आलंदी, पुणे
  3. तन्मय दत्तात्रेय वाहिले (उम्र 16 वर्ष)
  4. कौस्तुभ संदीप दौंड
  5. कैवल्य सतीश वासनकर
  6. राजवीर युवराज वाहिले
  7. प्रणव रामदास बंसोड
  8. सुमित भरत अहिरे

48 छात्र और शिक्षक पिकनिक मनाने आए थे

रायगढ़ एसपी ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे के आलंदी स्थित 'विनर्स एकेडमी' से कुल 48 छात्र और शिक्षक पिकनिक मनाने दिवेआगर बीच आए थे.  इस ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 शिक्षक शामिल थे. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More