SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुनीर के गुर्गे का मिशन मुंबई: सोशल मीडिया पर रची जा रही बड़ी साजिश, रडार पर 16 हैंडलर, महाराष्ट्र ATS तलाश रही सुराग

महाराष्ट्र एटीएस को राज्य में देशविरोधी तत्वों के सक्रिय होने के इनपुट मिले हैं. व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भारत में अशांति फैलाने की बड़ी साजिश रची जा रही है. इसको लेकर ATS की टीमों ने आज (बुधवार, 14 अक्टूबर) लगातार दूसरे दिन छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. आज 5 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा गया है.

Edited By K. Raj Mishra
Published: Oct 14, 2026, 12:04 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 02:59 PM IST
Image Credit: प्रतीकात्मक AI तस्वीर
Join

महाराष्ट्र में कथित आतंकी नेटवर्क को लेकर ATS की छापेमारी लगातार दूसरे दिन जारी है. महाराष्ट्र ATS की कई टीमों ने आज (बुधवार, 14 अक्टूबर) पांच अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र एटीएस को राज्य में देशविरोधी तत्वों के सक्रिय होने के इनपुट मिले हैं. पुलिस को पता चला था कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है. इस व्हाट्सएप ग्रुप में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ-साथ कई देशों के सदस्य जुड़े हुए हैं. विदेश में बैठे लोग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भारत में अशांति फैलाने की बड़ी साजिश रच रहे हैं. ATS ने जब इसकी जांच-पड़ताल शुरू की तो रत्नागिरी जिले के राजापुर में रहने वाला एक शिक्षक इसकी जद में आ गया.

टीचर के व्हाट्सऐप से मिली अहम जानकारी

शिक्षक से पूछताछ में उसके व्हाट्सऐप से कई अहम जानकारी हाथ लगी हैं. हालांकि, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था. जानकारी के मुताबिक, आरोपी टीचर के व्हाट्सऐप की जांच से एक ऐसे ग्रुप का पता चला है, जिसमें पाकिस्तान और खाड़ी देशों सहित विभिन्न देशों के लोगों के शामिल हैं. 

इस व्हाट्सऐप ग्रुप में धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी की भी बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि ग्रुप में धार्मिक विषयों पर चर्चा होती थी. जांच एजेंसी को शक है कि यह वॉट्सऐप ग्रुप आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, अभी तक इस कनेक्शन की पुष्टि के लिए कोई ठोस जानकारी या सबूत सामने नहीं आया है.

जांच के दायरे में हैं 16 हैंडलर्स

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस को खुफिया जानकारी से पता चला है कि इस नेटवर्क से जुड़े लगभग 16 हैंडलर जांच के दायरे में हैं. इन हैंडलर्स में अमल गुज्जर, आबाद जाट, फारूक खोखर, जाफर सुपारी, शानी टाइगर, राणा हुनैन, हसन गुज्जर, सोहेल अहमद उर्फ ​​सोहेल बलूच, सरदार जोरासिंह उर्फ ​​डोगर, यावर खान, हम्माद मेनन, सोहेल चौधरी, शेख सलमान, सरफराज डोगर, अबू मूसा, नोमी खान और मुन्ना झिंगाडा शामिल बताए जाते हैं. जांचकर्ताओं को शक है कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भर्ती किया जा रहा है और उन्हें पैसे, हथियार या विदेश यात्रा के मौके दिए जा रहे हैं.

ATS की लगातार दूसरे दिन छापेमारी

इसके बदले में उनसे जगहों के वीडियो, आतंक से जुड़े पोस्टर या मंत्रियों की जानकारी जैसी संवेदनशील सूचनाएं मांगी जा रही हैं. इस नेटवर्क और इसके हैंडलर्स पर कई राज्यों में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें से 25 मामले पंजाब में हैं और इनमें से 20 मामले UAPA के तहत हैं. 

ATS ने नागरिकों से संदिग्ध ऑनलाइन संपर्कों से बचने की अपील की है. इसी मामले को लेकर एटीएस ने आज भी कई जगहों पर छापा मारा है. महाराष्ट्र ATS का फोकस वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़े लोगों, उनकी गतिविधियों और संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाने पर है. जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी.

रिपोर्ट- आईएएनएस

ये भी पढ़ें- LIVE मर्डर करने वाला अरेस्ट: राजस्थान में छिपकर बैठा था परविंदर सिंह झोटा का हत्यारा, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES