SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार: ठाणे में छिपकर बैठा था ₹10 लाख इनामी नक्सली, महाराष्ट्र ATS ने दबोचा

झारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ठाणे इलाके में छिपा बैठा था. आरोपी महाराष्ट्र में क्यों और किस मकसद से आया था, इसकी जांच की जा रही है.

Edited By K. Raj Mishra
Published: Nov 07, 2026, 12:02 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 12:27 PM IST
Image Credit: ठाणे से 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Join

नक्सलवाद पर महाराष्ट्र ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाणे जिले के ठाकुर्ली इलाके से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, यह नक्सली झारखंड के जंगलों का रहने वाला है. झारखंड सरकार की ओर से इस नक्सली पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित हो रखा है. सूत्रों ने बताया कि आरोपी पिछले 10 दिनों से ठाकुर्ली में रह रहा था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय सरोज यादव उर्फ संजय गोदराय उर्फ बुधराम (45 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी महाराष्ट्र में क्यों और किस मकसद से आया था, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस आज (शनिवार, 7 नवंबर) आरोपी को एटीएस कोर्ट में पेश करेगी.

आरोपी की गतिविधियां जांच रही ATS

एटीएस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या वह ठाकुर्ली में किसी संपर्क में था, क्या किसी संगठन के लिए काम कर रहा था या फिर यहां छिपने के इरादे से आया था. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पिछले 10 दिनों में किस-किस से मुलाकात की है और कहां-कहां गया, उसकी जांच की जा रही है. बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर को, महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मुंबई के माहिम इलाके से 33 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था. उस पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का शक था.

हाल ही में पकड़ा गया था एक संदिग्ध आतंकी

आरोपी की पहचान मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर के रूप में हुई थी. उसे एक गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र एटीएस की कालाचौकी यूनिट ने माहिम मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया था. जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी रैपिडो राइडर और इत्र विक्रेता के तौर पर काम करने की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर रहा था. एटीएस ने बताया था कि वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सांप्रदायिक नफरत और राष्ट्र-विरोधी भावनाएं फैलाने की कोशिश कर रहा था. जांच टीम को उसके मोबाइल फोन से ऐसी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री भी मिली थी.

जैश आतंकी का समर्थक था आरोपी

एजेंसी के मुताबिक, आरोपी एक टेलीग्राम ग्रुप चलाता था. आरोप है कि उसने 1 जून को इस ग्रुप पर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के भड़काऊ ऑडियो भाषण अपलोड किए थे, जो बाबरी मस्जिद और अन्य मुद्दों से जुड़े थे. एटीएस ने यह भी दावा किया कि वह 'इब्न-ए-कासिम' नाम के एक पाकिस्तान-समर्थित चरमपंथी टेलीग्राम चैनल का सक्रिय सदस्य था.

रिपोर्ट- आईएएनएस

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद चौकी ब्लास्ट: 'गाजी 2' अकाउंट से जिम्मेदारी लेने का दावा! तहरीक-उल-मुजाहिदीन का नाम आया सामने

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES