SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

21 किलो हेरोइन और खुफिया ठिकाना: पुलिस के हत्थे चढ़ा पंजाब की जेल तोड़कर भागने वाला ड्रग तस्कर, जम्मू में हुई गिरफ्तारी

पंजाब में नशे के खिलाफ जारी अभियान के बीच जम्मू में रियासी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब की जेल से फरार एक नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस की ओर से यह कार्रवाई अंतरराज्यीय स्तर पर अपराधियों की पकड़ में बड़ी सफलता है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 17, 2026, 13:20 IST | Updated: Nov 17, 2026, 13:27 IST
Join

जम्मू में रियासी पुलिस ने बड़ी अंतरराज्यीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंजाब की डिस्ट्रिक्ट जेल फिरोजपुर से फरार हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी को थाना कटड़ा की पुलिस टीम ने गुप्त सूचनाओं और लगातार की गई खुफिया निगरानी के आधार पर गिरफ्तार किया.    

पुलिस के हत्ते चढ़े आरोपी की पहचान प्रेम सिंह के बेटे रामनदीप सिंह के तौर पर हुई है. वह पंजाब के फिरोजपुर में थाना मल्लांवाला के रावा बाली बस्ती में रहता है.    

21 किलोग्राम हेरोइन के साथ आरोपी बरामद

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामनदीप को पंजाब में 21 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ थाना NCB, अमृतसर जोनल यूनिट में FIR नंबर 26/2026 के तहत NDPS एक्ट की कई धाराओं 8/21/22/29/61/85 के अंतर्गत मामला दर्ज था. इसी मामले में उसे जिला जेल फिरोजपुर में रखा गया था, जहां से वह न्यायिक हिरासत के दौरान फरार हो गया था.

जेल से फरार हुआ था आरोपी

आरोपी के फरार होने के बाद उसके खिलाफ थाना फिरोजपुर सिटी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 261/262 के तहत FIR नंबर 386/2026 दर्ज की गई थी. वहीं, विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिला रियासी पुलिस ने खास स्ट्रैटजी के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे थाना कटड़ा की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पंजाब पुलिस को जेल से फरार होने के मामले में वांछित था. 

पुलिस की बड़ी सफलता

रियासी जिले की पुलिस की ओर इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय स्तर पर अपराधियों की धरपकड़ की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, मजबूत खुफिया तंत्र और कई राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को दर्शाती है. रियासी पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचकर भागने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES