SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कांग्रेस Vs आरएसएसः कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे बोले- पथ संचलन की केवल सूचना देना पर्याप्त नहीं

कर्नाटक में RSS के प्रस्तावित पथ संचलन कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खरगे ने स्पष्ट कहा है कि केवल सूचना देना पर्याप्त नहीं होगा, औपचारिक अनुमति लेनी होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस को भी कानून-व्यवस्था संभालने के लिए समय चाहिए.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 21, 2026, 01:56 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 02:41 PM IST
Image Credit: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे (File Photo- ANI)
Join

कांग्रेस और आरएसएस के बीच का टकराव इस वक्त कर्नाटक में प्रचंड स्तर पर देखने को मिल रहा है. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने आरएसएस के प्रस्तावित पथ संचलन कार्यक्रम को लेकर बड़ी शर्त रख दी है. कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि 25 अक्टूबर को प्रस्तावित विजयादशमी पथ संचलन के लिए केवल सूचना पर्याप्त नहीं है. उन्होंने आरएसएस को इस कार्यक्रम को करने के लिए प्रशासन से औपचारिक अनुमति लेने को कहा है. मंत्री प्रियांक खरगे ने स्पष्ट कहा कि केवल सूचना देना पर्याप्त नहीं होता. इस तरह के कार्यक्रमों के लिए प्रशासन से औपचारिक अनुमति लेनी होती है. मंत्री ने आगे कहा कि सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए पुलिस-प्रशासन को पर्याप्त समय देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कोई भी कानून और संविधान से ऊपर नहीं है और सभी को यह समझना चाहिए.

RSS पर प्रियांक खरगे का अटैक

मंत्री प्रियांक खरगे ने बड़ी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य का पुलिस विभाग, RSS का नौकर नहीं है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए RSS पर निशाना साधते हुए लिखा कि मैंने कहा है कि आपको रूट मार्च के लिए अनुमति लेनी चाहिए. हमें आपके नोटिस की कोई जरूरत नहीं है. मंत्री प्रियांक ने पूछा कि अगर लोग गणेश विसर्जन का जुलूस निकालते हैं, तो क्या उनसे अनुमति नहीं ली जाती?

कानून से ऊपर कोई नहीं- प्रियांक 

पथ संचलन कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि RSS ने कई बार सिर्फ जानकारी दी है और जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा है. मंत्री ने कहा कि मैंने उनसे अनुमति लेने के लिए कहा है, ताकि पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था को लागू कर पाना, आसान हो सके. उन्होंने कहा कि सभी को यह समझना चाहिए कि देश में कोई भी कानून और संविधान से ऊपर नहीं है.

संघ के पथ संचलन कार्यक्रम पर सवाल

मंत्री प्रियांक खरगे ने आरएसएस को सलाह दी कि कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने से पहले निर्धारित आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी विवरण उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि जब RSS की वर्दी पहनकर एक ही दिन और एक ही समय पर लाखों लोग कर्नाटक की सड़कों पर मार्च करने की योजना बना रहे हैं, तो पुलिस विभाग को काफी तैयारियां करनी होंगी. ऐसे में पुलिस को पर्याप्त समय मिलना चाहिए. 

RSS को बताया अपंजीकृत संगठन

इतना ही नहीं, मंत्री खरगे ने आरएसएस पर गैर-कानूनी तरीके से काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आरएसएस एक अपंजीकृत संगठन है, इसका मतलब है कि वह देश में गैर-कानूनी तरीके से काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का विदेश टूरः सवालों से भड़के थरूर, बोले- मैं नहीं हूं ट्रैवल एजेंट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES