SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर भारत! एक्सपोर्ट में 30% का धमाकेदार उछाल! जानिए किन 5 सेक्टर्स के दम पर दुनिया में गाड़ा झंडा

भारत अब नए तेज स्पीड से चल नहीं रहा बल्कि दौड़ रहा है. देश का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है. पिछले महीने भारत के निर्यात ने जो ऊंचाई छुई हैं, उसे जानकर आप गदगद हो जाएंगे.

Edited By Devinder Kumar
Published: Nov 14, 2026, 23:23 IST | Updated: Nov 14, 2026, 23:28 IST
Image Credit: भारत के एक्सपोर्ट में तेजी से उछाल आ गया है, जिससे दुनिया हैरत में है
Join

भारत ने निर्यात यानी एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नया मील का पत्थर स्थापित किया है. ये खबर और ये विश्लेषण आपको इसलिए देखना चाहिए, ताकि आप समझ सकें कि हमारा देश किस तरह आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है. असल में, भारत का एक्सपोर्ट 30 प्रतिशत बढ़ गया है. अक्टूबर के महीने भारत ने तकरीबन 90 बिलियन डॉलर, यानी 8.46 लाख करोड़ रुपए के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है.

भारत के निर्यात में 30 फीसदी की बढ़ोतरी

पिछले साल अक्टूबर के महीने में ये आंकड़ा 6.53 लाख करोड़ रुपये था यानी भारतीय निर्यात में तकरीबन 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. अगर अप्रैल से अक्टूबर की दो तिमाही की बात करें, तो 2025 में निर्यात का आंकड़ा 45.89 लाख करोड़ रुपए था. 2026 में अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक भारत ने 53.60 लाख करोड़ रुपए का निर्यात किया है.

निर्यात में हुई इस बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा योगदान 5 प्रमुख सेक्टर्स का है. पेट्रोलियम के निर्यात में देश ने लगभग 140 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. इलेक्ट्रोनिक उत्पादों के एक्सपोर्ट में 62 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. ज्वेलरी के निर्यात में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इंजीनियरिंग उपकरणों का निर्यात 36 प्रतिशत बढ़ा है. केमिकल सेक्टर से जुड़े निर्यात में भी लगभग 36 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है.

देश के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा

निर्यात में हुई बढ़ोतरी साफ-साफ बताती है, कि भारतीय उत्पादों और सेवाओं पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है. अगर सिर्फ अक्टूबर 2026 की बात करें, तो दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा निर्यात करने में, भारत तीसरे नंबर का देश बन गया है. पिछले महीने सिर्फ चीन और दक्षिण कोरिया का निर्यात, भारत से ज्यादा रहा है.

भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत से आयात करने वाले 50 देशों में से, 43 ऐसे हैं जिन्हें भारत का निर्यात बढ़ा है. यकीनन ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक शुभ समाचार है. अब हम आपको वो कारण बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से भारतीय एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है.

अब पेट्रोलियम उत्पाद बेचकर पैसे कमा रहा भारत

जैसा कि हमने आपको बताया कि भारतीय निर्यात में सबसे ऊपर पेट्रोलियम उत्पाद हैं. दरअसल ईरान के युद्ध की वजह से दुनिया की तेल सप्लाई प्रभावित हो गई है. भारत ने कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल जैसे उत्पादों का प्रोडक्शन बढ़ाया और इससे निर्यात को बढ़ावा मिला. दूसरा बड़ा कारण था मार्केट डाइवर्सिफिकेशन . यानी दुनिया के अलग-अलग बाजारों तक पहुंच बनाना.

ये भी पढ़ें- 'आप मेरा टिकट खरीद लीजिए...' जब मेट्रो सफर के दौरान डीके शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे, तो PM मोदी ने ऐसे की मदद

भारत ने अपने पारंपरिक बाजारों से आगे बढ़कर अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्वी एशिया तक निर्यात पहुंचाया है. इनके साथ ही साथ, ब्रिटेन के साथ किए गए FTA यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ने भी भारतीय निर्यात को बढ़ावा दिया है. ये समझौता जुलाई 2026 में हुआ था, तब से लेकर अब तक ब्रिटेन को भारतीय निर्यात में तकरीबन 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. सिर्फ अगस्त और सितंबर के महीने में, भारत ने ब्रिटेन को 22 हजार 850 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट किया है.

देश के व्यापारिक घाटे में 20 फीसदी की आई कमी

भारत ने एक मील का पत्थर स्थापित किया है, लेकिन सफलता का ये सफर यहीं नहीं रुकने वाला. एक्सपोर्ट में भारत का अगला लक्ष्य क्या है, ये जानने के लिए आपको केंद्रीय वाणिज्य मंत्री, पीयूष गोयल का एक बयान गौर से जानना चाहिए.

जिस समय सीमा में भारत का एक्सपोर्ट बढ़ा है, उसी में भारत का आयात यानी इम्पोर्ट भी बढ़ा है, लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू बताता है कि भारत के व्यापारिक घाटे में तकरीबन 20 प्रतिशत की कमी आई है. यानी भारत का निर्यात बढ़ने से व्यापारिक घाटा कम हुआ है. एक महीने में 90 बिलियन डॉलर का ये रिकॉर्ड हमने आपको बताया है, हमें यकीन है कि एक साल में 1 ट्रिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट का शुभ समाचार भी, हम जल्द ही आपके सामने लेकर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES