App

वेदर अपडेट : साउथ में सुबह-सुबह भारी बारिश, नॉर्थ में कैसा रहेगा मौसम; IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज देश के 11 राज्यों में भारी बारिश होने के साथ आंधी-तूफान का तांडव देखने को मिल सकता है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

वेदर अपडेट : साउथ में सुबह-सुबह भारी बारिश, नॉर्थ में कैसा रहेगा मौसम; IMD का अलर्ट जारी
Image Credit: (ANI)

23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को देशभर में मौसम का कई रंग देखने को मिलेंगे. उत्तर भारत में धीरे-धीरे पारे में गिरावट आने का पूर्वानुमान है, वहीं दक्षिण भारत के सभी राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम बनेगा, जिसके चलते पूर्वी भारत के राज्यों खासकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 27 से लेकर 28 अक्टूबर के बीच भीषण आंधी-तूफान आने का पूर्वानुमान लगाया गया है. देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सिय, तो न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

दिल्ली-एनसीआर का मौसम ड्राई रहने की संभावना है. वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में दिन के समय आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. वहीं देर शाम और रात में ठंड अपनी शुरुआत होने का अहसास एक बार फिर करा सकती है.

साउथ में 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट, तूफान की आशंका

पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने के साथ राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अभी चार दिन लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा. 

तमिलनाडु में कई दिनों से भारी बारिश के चलते जगह-जगह लोग जलभराव से परेशान हैं. आज भी भीषण बारिश का अलर्ट है. शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की परिस्थितियां अनुकूल हैं, जो आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.

चेन्नई, मदुरै में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर में भीषण जलभराव है. लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. मदुरै के अलावा आज चेन्नई और कन्याकुमारी में खराब मौसम के चलते सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.  तूफानी हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु, मंगलोर, मैसूर और हुबली जैसे आंतरिक जिलों में आंशिक बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.  

केरलम के कई जिलों में अगले 4 दिन तक गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है. केरलम के लिए आरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. यहां माहे, पालक्काड, त्रिशूर और कोल्लम में रुक-रुक कर तेज बौछारें पड़ने और तूफानी हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है. 

केरलम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, आईएमडी ने शुक्रवार के लिए मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है.

आंध्र प्रदेश में भी शुक्रवार को मौसम का मूड ऑफ रहने का अनुमान लगाया गया है. जिसके बिगड़े मिजाज के चलते विशाखापत्तनम, नेल्लोर, प्रकासम और अन्य इलाकों भारी बारिश के साथ आंधी आने की संभावना जताई गई है. 

उत्तर भारत का हाल

पहाड़ी राज्यों से शुरुआत करें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है. श्रीनगर, लेह, जम्मू और पहलगाम जैसे ऊंचे तथा मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस होगी. हिमाचल में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दी का अहसास तेज होने लगा है.  उत्तराखंड में आज का मौसम सामान्य और पूरी तरह शुष्क रहने की उम्मीद है. 

मैदानी राज्यों में यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कई जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.

पूर्वी भारत के ओडिशा और पश्चिम बंगाल की बात करें तो ओडिशा में भुवनेश्वर, पुरी, कटक और पारद्वीप जैसे प्रमुख इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, छिटपुट बारिश हो सकती है. बंगाल में मौसम मिला-जुला रहेगा. कोलकाता और हावड़ा में उमस महसूस कराने के साथ बादल छाए रह सकते हैं. भारी बारिश का अलर्ट नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More