SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में आज भी धुंध और धुआं-धुआं: 250 रहा AQI; 26 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया

दिल्ली में 26 नवंबर की सुबह मौसम में धुंध और ठंड का असर दिखा. एयर क्वालिटी भी खराब श्रेणी में रही और सुबह के वक्त AQI करीब 240 के आसपास दर्ज हुआ. IMD के मुताबिक आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह कुछ इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है. अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री तक रह सकता है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 26, 2026, 07:12 IST | Updated: Nov 26, 2026, 07:56 IST
Image Credit: सांकेतिक तस्वीर (AI)
Join

उत्तर भारत में अब ठंड ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पैन इंडिया अपडेट के मुताबिक आज देश में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिलेगा. कहीं सर्द तो कहीं गर्म और कहीं पर झमाझम बारिश का अलर्ट है. दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में सुबह हल्का कोहरा नजर आया. मध्य भारत में भी आज से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं.

वहीं देश भर की सुर्खियों में रहने वाली दिल्ली की हवा की हालत गुरुवार की सुबह भी खराब रही. आज सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत AQI 238 दिखा रहा था और इसे खराब श्रेणी में रखा गया. सुबह 6 बजे के आसपास दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई करीब 250 के पार रहा. कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के लाइव डैशबोर्ड पर भी 26 नवंबर को दिल्ली की हवा Poor यानी खराब श्रेणी में थी. 

दिल्ली का एक्यूआई

26 नवंबर की सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में काफी अंतर दर्ज किया गया. अलीपुर में AQI 247, आनंद विहार में 332, आया नगर में 249 और बदरपुर में 214 रहा. बवाना में 247, बुराड़ी क्रॉसिंग में 290 और बुराड़ी में 272 AQI दर्ज किया गया.

26 नवंबर सुबह दिल्ली के 56 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI का हाल
स्थानAQIस्थिति
आनंद विहार332बहुत खराब
DTU309बहुत खराब
नॉर्थ कैंपस, DU302बहुत खराब
पूसा (IITM)295बहुत खराब
ITO294बहुत खराब
बुराड़ी क्रॉसिंग290बहुत खराब
सिरीफोर्ट282बहुत खराब
चांदनी चौक276बहुत खराब
CRRI मथुरा रोड275बहुत खराब
बुराड़ी272बहुत खराब
पंजाबी बाग270बहुत खराब
विवेक विहार267बहुत खराब
जहांगीरपुरी262बहुत खराब
IGI एयरपोर्ट T3254बहुत खराब
वजीरपुर250खराब
आया नगर249खराब
अलीपुर247खराब
बवाना247खराब
NIH नरेला246खराब
नरेला242खराब
सोनिया विहार239खराब
रोहिणी238खराब
नांगलोई237खराब
छावला236खराब
मुंडका235खराब
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स233खराब
IGNOU मैदान गढ़ी231खराब
IHBAS दिलशाद गार्डन230खराब
JNU225खराब
घुम्मनहेड़ा220खराब
शादिपुर220खराब
नेहरू नगर217खराब
बदरपुर214खराब
कराला206खराब
R.K. पुरम203खराब
टॉकीटोरा गार्डन200खराब
घोघा199खराब
मैदान गढ़ी196खराब
उत्तम नगर196खराब
द्वारका सेक्टर-8195खराब
टिकरी कलां195खराब
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम188मध्यम
ओखला फेज-2188मध्यम
पटपड़गंज188मध्यम
मंदिर मार्ग187मध्यम
NSIT द्वारका184मध्यम
वसुंधरा एन्क्लेव179मध्यम
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज165मध्यम
लोधी रोड (IITM)155मध्यम
नजफगढ़151मध्यम
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम149मध्यम
IMD लोधी रोड148मध्यम
झाड़ौदा कलां145मध्यम
पूसा (DPCC)144मध्यम
श्री अरबिंदो मार्ग134मध्यम
नोट: AQI अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार है। केंद्रीय औसत AQI इससे अलग हो सकता है।

 

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल: चोटी के इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. इससे मैदानों में ठंड बढ़ सकती है. हिमाचल में राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा नजर आया. मौसम विभाग ने आज भारी बारिश या बर्फबारी का प्रमुख अलर्ट जारी नहीं किया है.

उत्तराखंड में मौसम ड्राई रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है.  

हरियाणा-पंजाब के मौसम का हाल: पंजाब के कुछ इलाकों में आज से घना कोहरा छाने की आशंका है. सुबह विजिबिलिटी कम रही. हरियाणा में सुबह ठंड महसूस हुई. आज रात से कोहरा का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं.  

यूपी के मौसम का हाल: मौसम विभाग के मुताबिक 26 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. दिन और रात के पारे में शुक्रवार से गिरावट के आसार हैं. इस दौरान दिन और रात का पारा 1 से 2 डिग्री और नीचे खिसक सकता है. सुबह-शाम की ठंड और बढ़ेगी, दोपहर में खिली-खिली गुनगुनी धूप राहत देगी.

बिहार के मौसम का हाल: सुबह-सुबह बिहार के सभी जिलों में कोहरा छाया रहा. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड महसूस हो सकती है.

असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और ओडिशा में आज से कोहरे की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES