SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फेवीक्विक से हाथ चिपकाए, गले पर चाकू रखा और महिला से लूट ली 4.5 लाख की चेन; बेंगलुरु में हुई दहला देने वाली वारदात

बेंगलुरु में एक बदमाश ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर महिला से सोने की चेन लूट ली. वारदात के बाद जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने चाकू लहराकर महिला को जान से मार देने की धमकी दी.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 03, 2026, 05:56 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 06:02 PM IST
Image Credit: बेंगलुरु में महिला को चाकू के बल पर लूटता बदमाश और दाहिनी ओर उसका फोटो
Join

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिन-दहाड़े लूट का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को खौफजदा कर दिया है. हेलमेट पहने एक बदमाश ने जूतों की रिपेयर शॉप पर सुबह के वक्त धावा बोला. उस वक्त शॉप पर रिसेप्शनिस्ट अकेली थी. उसने उस महिला के हाथ फेवीक्विक से चिपका दिए. इसके बाद उसके गले पर चाकू रखकर सोने की चेन लूट ली. महिला का शोर सुनकर जब लोगों ने उसे घेरना चाहा तो उसने महिला को मारने की धमकी दी. हालांकि मौके पर पहुंचे दुकान ने आसपास खड़े लोगों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मदद से उसे दबोच लिया. आरोपी पर लूट का केस दर्ज करके अरेस्ट किया गया है.

दुकान में घुसा और रिसेप्शनिस्ट की गर्दन पर रख दिया चाकू

पुलिस के मुताबिक, जयश्री एस. (23 वर्ष) बेंगुलुरु के डूलुर में रहती हैं. वे इंदिरानगर में स्थित 'प्रीमियम शू एंड बैग रिपेयर' में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती हैं. इस दुकान में ग्राहकों की ओर से रिपेयर के लिए दिए जूते लेकर उन्हें वर्कशॉप भेजने का काम किया जाता है. जयश्री जूते लेकर लोगों को रसीद देने और बाद में पैसे लेकर उन्हें रिपेयर हो चुके जूते देने का काम करती हैं. दुकान के मालिक रंजीत हैं.

वे 31 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे दुकान पर पहुंची और अपना रुटीन कामकाज शुरू किया. तभी करीब 12 बजे हेलमेट और दस्ताने पहने एक व्यक्ति दुकान में घुसा. पूछने पर उसने जयश्री को बताया कि कोई उसे मारने आ रहा है. खतरा देख जयश्री ने तुरंत रंजीत को कॉल करने की कोशिश की लेकिन बदमाश ने तुरंत चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रखा दिया. इसके साथ ही बैग में से फेवीक्विक निकालकर उसके हाथों को डेस्क से चिपका दिया. साथ ही कपड़े का एक टुकड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया.

महिला से लूट ली सोने की भारी चेन

इसके बाद बदमाश ने महिला के गले से करीब 35 ग्राम वजनी सोने की चेन जबरन लूट ली. उसका मार्केट रेट करीब 4.5 लाख रुपये है. वारदात के बाद आरोपी वहां से भागने लगा. किसी तरह जयश्री ने डेस्क से चिपके अपने हाथ छुड़ाए और उसके पीछे दौड़ी. उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए उसकी ओर दौड़े. लोगों को अपनी ओर आते देख बदमाश ने चाकू फिर से जयश्री के ऊपर रख दिया और लोगों को धमकी दी कि अगर वे आगे बढ़े तो वह महिला को मार देगा.

लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो लहराया चाकू

उस वक्त दुकान मालिक रंजीत भी मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने बाकी लोगों के साथ मिलकर बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने चाकू लहरा कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसने जयश्री को फिर से अपने काबू में करके उसकी आड़ में भागने की कोशिश की. लेकिन वहां मौजूद आम लोगों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने पीछा करके उसे दबोच लिया.

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दरिंदगी: बीमारी ठीक करने के बहाने 16 साल की बच्ची का दुष्कर्म, केरलम में मौलवी गिरफ्तार

डीसीपी (ईस्ट) विक्रम अभाते के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश की पहचान प्रभुराज के रूप में हुई है. उससे लूटी गई चेन और चाकू भी  बरामद हो गए हैं. आरोपी के खिलाफ लूट के मामले में केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया है. उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES