SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अंकल बैड टच कर रहे थे': हाथ कटा, सिर पर लगे 12 टांके; युवती संग हैवानियत से कांपी मुंबई लोकल

मुबंई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हैवान ने लड़की को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. इस घटना में युवती का एक हाथ कट गया. इस घटना ने ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 12, 2026, 02:01 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 03:15 PM IST
Image Credit: आरोपी और पीड़ित महिला की तस्वीर
Join

मुंबई की 'लाइफलाइन' कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, मुबंई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हैवान ने लड़की को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. इससे युवती का एक हाथ कट गया और सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना ने ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, यह घटना 4 नवंबर 2026 को नायगांव स्टेशन के पास हुई थी. बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में इस घटना को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद आरोपी को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. घटना में घायल युवती का नाम सोफिया (20 वर्ष) बताया जा रहा है.

छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता सोफिया बीती 4 नवंबर को अपनी बहन से मिलने गोरेगांव गई थी और शाम करीब 7:15 बजे बोरीवली से लोकल ट्रेन पकड़कर नायगांव लौट रही थी. ट्रेन में लड़की के साथ एक अधेड़ उम्र का शख्स छेड़छाड़ कर रहा था. लड़की ने जब इसका विरोध किया, तो दरिंदे ने युवती को ट्रेन से बाहर फेंक दिया. पटरियों पर गिरने से युवती का एक हाथ ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया और कट गया. इतना ही नहीं लड़की के सिर में करीब 12 टांके लगे हैं.

संवेदनहीनता से बढ़े हैवान के हौसले!

घटना के लेकर पीड़िता ने बताया कि ट्रेन में एक अंकल लगातार मुझे गलत तरीके से छू रहे थे, इसलिए मैंने उनसे झगड़ा किया. पीड़िता ने आगे कहा कि ट्रेन से नीचे उतरने के बाद भी वह अंकल मुझे 'बैड टच' कर रहे थे. मना करने के बाद भी जब वह नहीं माने, तो मैंने उन्हें वहां से हटाने के लिए एक चप्पल मारी. इस उन्होंने भी मुझे चप्पल से मारा और ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया. लड़की के मुताबिक, ट्रेन के अन्य पैसेंजर्स ने इस घटना पर ध्यान नहीं दिया था, यही वजह थी कि आरोपी ने उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

उधर, रेलवे पुलिस ने इस घटना पर मीडिया को बताया कि भायंदर रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 74, 117(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसमें हत्या के प्रयास से जुड़ी धारा 109 नहीं जोड़ी गई, तो महिला के परिवार ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए. परिवार ने राज ठाकरे की पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' (MNS) से मदद मांगी थी. इसके बाद GRP की ओर से उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इसमें संबंधित कानूनी धाराएं जोड़ देंगे.

ये भी पढ़ें- गोलियां बरसाईं, 15 सेकंड में भाग निकला: CRPF की टीम पर हमले के पीछे कौन? लश्कर के वांटेड आतंकी लतीफ भट पर घूमी शक की सुई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES