SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रपोजल रिजेक्ट किया तो आरी लेकर स्कूल पहुंचा शख्स, 10वीं की छात्रा पर किया जानलेवा हमला; खून से लथपथ हुआ चेहरा

School Girl Attacked In Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा पर आरी से जोरदार हमला किया गया. इस हमले में छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 31, 2026, 01:45 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 02:18 PM IST
Join

Andhra Pradesh Crime: आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 21 साल के शख्स ने 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल में घुसकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की. शख्स ने अनंतपुर जिले के राप्थाडु जिला परिषद हाई स्कूल पहुंचकर क्लासरूम में मौजूद छात्रा पर लकड़ी काटने वाली मशीन यानी आरी से उसका गला काटा. हमले के दौरान आरोपी ने छात्रा का गला भी रेता. इस घटना के बाद छात्रा का चेहरा खून से लथपथ हो गया और क्लासरूम में भी जगह-जगह खून फैला रहा.  

पीड़िता की पहचान गोपिका लक्ष्मी के रूप में हुई है और उसे गंभीर चोटें आई हैं. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इस घटना के बाद स्कूल परिसर में मौजूद छात्रों और स्टाफ के बीच दहशत का माहौल बन गया. कई छात्र मौके पर जोर-जोर से रोते हुए भी नजर आए.  

आरी से छात्रा पर किया जानलेवा हमला 


घटना के दौरान क्लासरूम में मौजूद अन्य छात्र सहमे हुए वहीं खड़े थे. आरोपी ने उनके सामने ही आरी से गोपिका का पूरा चेहरा काट दिया और उसके सिर और पीठ पर भी वार किया. इस दौरान बीच-बचाव करने आई अन्य छात्रा लक्ष्मी भी घायल हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया और गोपिका क्लासरूम के अंदर खून से लथपथ पड़ी रही. स्टूडेंट्स और टीचर्स ने तुरंत लोकल पुलिस को घटना की जानकारी दी और पीड़िता को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

प्रपोजल रिजेक्ट होने पर किया हमला 


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज किया और फरार संदिग्ध को पकड़ने के लिए तलाशी तेज कर दी. वहीं, इस खौफनाक वारदात के बाद स्कूल में बच्चे और टीचर्स बेहद डरे हुए हैं.  शुरुआती जांच में पाया गया कि आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार था और वह लंबे समय से उसे काफी परेशान कर रहा था. 'TOI' की रिपोर्ट के मुताबिक, गोपिका ने उसे उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी और कहा था कि वह उसकी शिकायत अपने पेरेंट्स से करेगी. आरोपी इस बात से नाराज हुआ और उसने सरकारी स्कूल पहुंच छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया.  

मुख्यमंत्री ने दिया जल्द से जल्द जांच का आदेश


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अनंतपुर जिले में हुई इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने तुरंत सीनियर डिस्ट्रिक्ट और मेडिकल अधिकारियों से संपर्क कर छात्रा की हेल्थ का रिव्यू किया. उन्होंने आदेश दिया कि छात्रा को सबसे अच्छा इमरजेंसी इलाज मिले. मुख्यमंत्री ने पुलिस को भी आदेश दिया कि वे जल्द से जल्द अपराधी को खोज निकालें और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई करें.   

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES