मोदी-जिनपिंग और पुतिन की केमिस्ट्री से लेकर अनवर के गाने तक... ये रहे BRICS 2026 के सबसे यादगार पल, इंटरनेट पर खूब हो रही चर्चा
BRICS Summit 2026 Special Moments: नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता पहुंचे. इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का मशहूर गाना गाया, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' भेंट किया और ईरान के राष्ट्रपति मसूज पेजेशकियान की बेटी जहरा पेजेशकियान ने BRICS बाजार का दौरा किया.
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के बड़े नेता शामिल हुए. इस समिट में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की भी मुलाकात की. दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय तनाव को कम करने पर बातचीत की. वहीं, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भी द्विपक्षीय संबंधों समेत कई विषयों पर चर्चा की.
साल 2026 का BRICS शिखर सम्मेलन अपने कई खास पलों के लिए चर्चा में रहा. इस दौरान दुनिया की 3 बड़ी ताकतें चीन, भारत और रूस एकसाथ मंच पर दिखे. वहीं, समिट में खानपान और वर्ल्ड लीडर्स की आपसी मुलाकात के साथ ये पल भी काफी सुर्खियों में रहे.
18वां ब्रिक्स समिट नई दिल्ली में 11-13 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित हुआ. इस तस्वीर में पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के नेताओं के साथ दिख रहे हैं.
पीएम मोदी ने 11 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को क्लासिकल तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' का रूसी ट्रांसलेशन भेंट किया.
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने BRICS समिट के डिनर में फिल्म 'तीन देवियां' के साल 1965 के रोमांटिक गीत 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाया.
BRICS समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी से बात कर रहे थे. इस दौरान उनकी नजर पीछे खड़े NSA अजीत डोवल पर पड़ी. पुतिन मुस्कुराए और NSA का अभिवादन करने के लिए अपना हाथ उठाया. डोभाल भी पुतिन को देखकर मुस्कुराए.
BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ हाथ पकड़े और मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. इससे पहले बिश्केक में आयोजित फैमिली फोटो सेशन के दौरान भी तीनों नेता एकसाथ नजर आए थे.
ईरान के राष्ट्रपति मसूज पेजेशकियान की बेटी जहरा पेजेशकियान ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में BRICS बाजार का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने BRICS के सदस्य और सहयोगी देशों की पारंपरिक कलाकृतियों, कपड़ों और कारीगरी वाले उत्पादों के स्टॉल देखे.
फिलीपींस की फर्स्ट लेडी लुइस अरानेता-मार्कोस ने दिल्ली में पीएम म्यूजियम का दौरा किया. इस दौरान वह भारतीय परिधान में नजर आईं. फर्स्ट लेडी ने एक्वा ब्लू रंग का सूट-सलवार और सफेद दुपट्टा पहना था.
दिल्ली में पीएम मोदी ने 9 अन्य BRICS लीडर्स के साथ शिखर सम्मेलन के पहले दिन भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स के लॉन में बरगद के पेड़ के 10 पौधे लगाए.
बता दें कि 18वें BRICS सम्मेलन का मुख्य विषय 'बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी' था. भारत की चेयरमैनशिप में आयोजित इस सम्मेलन का थीम ग्लोबल लेवल पर रेजिलिएंस, कोऑपरेशन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और कोऑपरेशन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है.