SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुंबई से कोटा, फिर दिल्ली और आखिर में नेपाल… टाइगर श्रॉफ के हमलावरों का भागने का प्लान

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 19, 2026, 04:06 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 04:26 PM IST
Image Credit: हमलावरों की CCTV फुटेज का स्क्रीनग्रैब
Join

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर रविवार की शाम मुंबई हुई गोलीबारी में तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने बताया कि राजस्थान AJTF और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई पुलिस से मिले इनपुट की बुनियाद पर पर तीनों शूटरों को दबोचा. तीनों ही आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है.

पुलिस ने बताया,'रविवार रात मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल क्लब से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वालों में एक रैपिडो ड्राइवर, एक मजदूर और एक नाबालिग शामिल हैं. उन्हें राजस्थान से तब गिरफ्तार किया गया, जब वे दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे.' पुलिस जानकारी देते हुए आगे बताया कि वे नेपाल भागने की फिराक में थे. जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों को यह हमला करने के लिए संयुक्त तौर पर 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे.

कहां से कहां को चलती है ट्रेन?

यह ट्रेन पुणे से उत्तर की तरफ चलती है और मुंबई महानगर से गुजरात होते हुए कल्याण जंक्शन और वसई रोड पर निर्धारित ठहराव करती है. इसके बाद यह गुजरात और मध्य प्रदेश से होते हुए राजस्थान पहुंचती है. जयपुर की तरफ बढ़ने से पहले ट्रेन कोटा जंक्शन पर रुकती है.

2 हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है आरोपी

मुंबई पुलिस ने बताया,'दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं. इनमें से 17 वर्षीय है जो बड़ोदा थूथन का रहने वाला है, जबकि 18 वर्षीय रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी का निवासी है. इसके अलावा, तीसरा आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले के पिपराई गांव का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: नाबालिग, गुमनाम चेहरे, मामूली रकम, दागो और भागो… क्या है लॉरेंस बिश्नोई गैंग की शूटर रणनीति?

जुहू बीच के करीब हुआ हमला

बता दें कि यह हमला रविवार को (18 अक्टूबर) उस समय हुआ जब, एक्टर टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर वापस लौट रहे थे. जुहू बीच से महज 1.8 किलोमीटर की दूसरी पर यह खौफनाक वारदात हुई. टाइगर अपनी गाड़ी में थे और उनकी गाड़ी के आसपास बहुत से लोग भी मौजूद थे. इसी दौरान हमलावरों ने पिस्तौल से गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी. हमले में ड्राइवर जख्मी हो गया. फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी.

यह भी पढ़ें: पानीपत से पाप की दुनिया तक...कौन है लॉरेंस का खास अनिल पंडित, जिसने टाइगर श्रॉफ पर कराया हमला; ऐसी है क्राइम कुंडली

टाइगर श्रॉफ ने कैसे बचाई अपनी जान?

पुलिस ने बताया जिस समय टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जा रही थी, तभी उन्हें थोड़ा समय मिल गया और वो आगे की तरफ को झुक गए. इसी वजह से उन्हें गोली नहीं लगी. हालांकि इस दौरान, उन्हें शीशे का टुकड़ा लगा था, जिस वजह से उन्हें चोट लगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES