SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोलकाताः क्रिसमस के लिए मशहूर पार्क स्ट्रीट में 370 साल में पहली बार होगी दुर्गा पूजा, 'शिव तांडव' पर आधारित होगा पंडाल

अब तक केवल दिसंबर महीने में रोशनी से जगमगाने वाला पार्क स्ट्रीट स्थित एलन पार्क इस बार एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बनने जा रहा है. करीब 370 वर्षों के इतिहास में यहां पहली बार दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 09, 2026, 09:09 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 09:13 AM IST
Image Credit: पार्क स्ट्रीट में 370 साल में पहली बार होगी दुर्गा पूजा (Photo- ANI)
Join

शारदीय नवरात्र को लेकर पश्चिम बंगाल में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. राजधानी कोलकाता समेत पूरे प्रदेश में बड़े भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. इस बार की नवरात्र में कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित एलन पार्क एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बनने जा रहा है. सदियों से क्रिसमस के आयोजन से जगमगाने वाला पार्क स्ट्रीट इलाके में इस बार दुर्गा पूजा की धूम रहने वाली है. करीब 370 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा रहा है जब यहां पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, 'शिव तांडव' की थीम पर पंडाल बनाया जाएगा.

दिसंबर में जगमगा उठता था पूरा इलाका

पार्क स्ट्रीट के जिस एलेन पार्क में पंडाल बन रहा है, उसके एक तरफ बाजार है तो दूसरी तरफ बिशप हाउस. इस पार्क के आसपास बड़ी संख्या में एंग्लो इंडियंस, यहूदी और मुस्लिम परिवार रहते हैं. दिसंबर आते ही यह पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठता था और बड़ी धूमधाम से क्रिसमस सेलीब्रेट किया जाता रहा है. हालांकि, इस बार दुर्गा पूजा को लेकर भी वही उल्लास नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, 'कोलकाता सनातनी संघ' ने पार्क स्ट्रीट स्थित एलन पार्क में भव्य दुर्गा पूजा करवाने का बीड़ा उठाया है. इस संगठन में बीजेपी के भी कई बड़े नेता शामिल हैं. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शंकुदेव पांडा इस समिति के अध्यक्ष हैं. इसके अलावा बीजेपी महासचिव नवीन मिश्रा इसके सचिव हैं. सीएम शुभेंदु अधिकारी इस दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे.

पार्क स्ट्रीट में दुर्गा पूजा को लेकर सियासत गरमाई

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस पार्क में पहली बार दु्र्गा पूजा के आयोजन से सियासत भी गरमा गई है. समिति के सचिव और बीजेपी नेता नवीन मिश्रा ने ममता बनर्जी पर इस तरह के आयोजन में अडंगा लगाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, लेफ्ट और ममता बनर्जी की सरकार रही, लेकिन पूजा नहीं हो सकी. यहां पूजा करवाने में 370 साल लग गए. उन्होंने कहा कि पार्क स्ट्रीट इलाके में 95% हिंदू हैं, फिर भी पूजा करने की परमिशन नहीं दी गई.

ईडन गार्डन में PM करेंगे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

नवीन मिश्रा ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बताया कि साल 2016 और 2017 में हमने परमिशन के लिए पुलिस स्टेशन में एप्लीकेशन दी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली थी. ममता सरकार में हमें परमिशन नहीं मिली, तभी हमने सोच लिया था कि हमारी सरकार आने के बाद यहां दुर्गा पूजा जरूर होगी. उधर, कोलकाता के ईडन गार्डन में भी विशाल दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. शनिवार (10 अक्टूबर) को PM मोदी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.

ये भी पढ़ें- गुजरात: रोबोट ने लोगों के साथ किया गरबा, ट्रेडिशनल ड्रेस में बना आकर्षण का केंद्र; युवाओं में कैप्टन स्मित मच्छार का भी क्रेज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES