SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दुर्गा पूजा पर रेलवे की तैयारी: सियालदह-हावड़ा रूट पर 67 एक्स्ट्रा स्पेशल लोकल ट्रेन चलेंगी, त्योहार के मद्देनजर फैसला

देश में नवरात्रों की शुरुआत के साथ शुरू हो चुके त्योहारी सीजन के लिए भारतीय रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आम आदमी को राहत देते हुए कई रूटों पर अतिरिक्त गाड़ियां चलाने के साथ अपने पैसेंजर्स को राहत देने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 15, 2026, 11:47 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 08:59 AM IST
Image Credit: (ANI)
Join

Durga Puja special local trains 2026: इस साल दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए पूर्वी रेलवे अपने सियालदह और हावड़ा मंडलों में 67 अतिरिक्त लोकल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. इस व्यवस्था के तहत देर रात और शाम की स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. इसके साथ कई रूटों पर ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएंगे. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुछ नियमित ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है वहीं कुछ चुनिंदा ट्रेनों को रद्द किये जाने की जानकारी आ रही है.

एक नजर में इंतजाम

67 एक्स्ट्रा स्पेशल सेवाएं चलाने की तैयारी है. इनमें से 55 सियालदाह और 12 हावड़ा डिवीजन पर चलेंगी. इसी तरह 12 ट्रेनों को रद्द करने की तैयारी  है. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग सियालदह मंडल 16 से 21 अक्टूबर के बीच ये स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. जो सियालदह को राणाघाट, कल्याणी, बनगांव, हस नाबाद और दानकुनी से जोड़ेंगी. 

वहीं इसके अलावा दक्षिण सेक्शन के स्टेशनों जैसे बारूईपुर, डायमंड हार्बर और लक्ष्मीकांतपुर के लिए भी ट्रेनें चलेंगी. वहीं हावड़ा मंडल भी अतिरिक्त ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जो हावड़ा को बर्द्धमान, बैंडेल, तारकेश्वर, नैहाटी और चंदनपुर से जोड़ेंगी.

सियालदह रूटों पर देर रात चलने वाली ट्रेनें

सियालदह मंडल 16-17, 17-18, 18-19, 19-20 और 20-21 अक्टूबर की मध्यरात्रि में अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.

यह देर रात की सेवाएं सियालदह को राणाघाट, कल्याणी, बनगांव, हस नाबाद और दानकुनी से जोड़ेंगी. इसके अलावा नैहाटी से कृष्णनगर सिटी जंक्शन और सियालदह साउथ सेक्शन (जैसे बारूईपुर, डायमंड हार्बर, लक्ष्मीकांतपुर और कोमागाटा मारू बजबज) के रूटों पर भी अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी.

17, 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर को शाम के समय भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जो सियालदह को कृष्णनगर सिटी जंक्शन, राणाघाट, कल्याणी और बनगांव जैसे गंतव्यों से जोड़ेंगी.

मंडल 16 से 19 अक्टूबर के बीच राणाघाट, सियालदह और लालगोला के बीच अतिरिक्त ईएमयू सेवाएं भी संचालित करेगा. ये स्पेशल ट्रेनें अपने रूट के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी.

हावड़ा मंडल चलाएगा अतिरिक्त EMU स्पेशल ट्रेनें

हावड़ा मंडल 17-18, 18-19, 19-20 और 20-21 अक्टूबर की रातों में अतिरिक्त ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.

ये सेवाएं हावड़ा को बैंडेल और दानकुनी के रास्ते बर्द्धमान से, बैंडेल को नैहाटी से, शेवड़ाफुली को तारकेश्वर से, और दानकुनी के रास्ते हावड़ा को चंदनपुर से जोड़ेंगी. ये स्पेशल ट्रेनें रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकते हुए जाएंगी.

मंडल ने 17 से 21 अक्टूबर के बीच मौजूदा लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव का भी ऐलान किया है. इसलिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन के बारे में भारतीय रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल्स और ट्रेनों की स्थिति बताने वाले एप पर ध्यान देकर घर ले निकलें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES