SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तमिलनाडु में होगा खेला, DMK बदलने जा रही पाला! BJP से दोस्ती की बढ़ी अटकलें, TVK के आरोप से सियासी भूचाल

तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके पर एक बड़ा आरोप लगाया है. टीवीके का दावा है कि इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है और डीएमके बीजेपी का साथ देने जा रही है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 27, 2026, 09:12 IST | Updated: Nov 27, 2026, 09:18 IST
Image Credit: तमिलनाडु में फिर बढ़ा सियासी पारा. (फोटो- एआई)
Join

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है. 30 नवंबर को लोकसभा की बैठक होगी और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक प्रस्तावित है. सरकार की ओर से बुलाए गए संसद से विशेष सत्र के बाद महिला आरक्षण और परिसीमन अध्यादेश को लेकर चर्चा तेज है. इस बीच तमिलनाडु के सीएम विजय की पार्टी ने ऐसा दावा किया है, जिसने नई सियासी चर्चा छेड़ दी है.

दरअसल, मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK ने दावा किया कि तमिलनाडु में DMK, BJP के साथ हाथ मिलाने की तैयारी कर रही है. यह दावा ऐसे समय पर किया गया है, जब माना जा रहा है कि परिसीमन बिल को पास कराने के लिए सरकार ने जरूरी आंकड़े को पूरा कर लिया है. हालांकि, डीएमके की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया. सूत्र बताते हैं कि DMK नेता जल्द ही परिसीमन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे.

टीवीके ने डीएमके पर लगाए कई आरोप

हाल में ही विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात को TVK ने कथित राजनीतिक बदलाव करार दिया. हालांकि, डीएमके ने इस मुलाकात का बचाव किया है. दरअसल, तमिलनाडु में यह राजनीतिक बयानबाजी उस वक्त शुरू हुई, जब DMK के मुखपत्र 'मुरासोली' में BJP के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के बारे में एक रिपोर्ट छपी.

हालांकि, DMK के प्रवक्ता सैयद हफीजुल्लाह ने कहा कि डीएमके किसी भी स्थिति में BJP के साथ गठबंधन नहीं करेगी. इसके साथ ही उन्होंने 'मुरासोली' की रिपोर्ट को लेकर TVK के दावे को भी खारिज कर दिया. डीएमके प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि इसमें नागेंद्रन का कोई विस्तृत साक्षात्कार नहीं छपा था. यह केवल BJP नेता की ओर से सत्ताधारी TVK पर लगाए गए आरोपों पर आधारित एक समाचार रिपोर्ट है.

टीवीके के आरोप से बढ़ा सियासी पारा

इस बीच टीवीके के आईटी विंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और पूर्व मुख्यमंत्री CN अन्नादुरई के एक मशहूर सवाल का जिक्र करते हुए कहा कि बकरी के लिए दाढ़ी और देश के लिए राज्यपाल का क्या काम? इसी पोस्ट में आरोप लगाया गया कि एक समय पर राज्यपाल को विधानसभा में संबोधन न करने देने पर गर्व करने वाली डीएमके अब उनके चरणों में झुकने को तैयार है.

सबसे खास है कि इस पोस्ट में 'मुरासोली' में छपी रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है, जिसमें कहा जा रहा है कि डीएमके अब बीजेपी की मदद के लिए काम कर रही है. टीवीके ने यहां तक कह दिया कि इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उदयनिधि स्टालिन और राज्यपाल की मुलाकात पर डीएमके ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत राज्य सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए विपक्ष को राज्यपाल के पास जाना ही पड़ता है.

क्या बीजेपी का समर्थन करेगी डीएमके

एक सवाल के जवाब में डीएमके प्रवक्ता ने कहा कि परिसीमन पर पार्टी का रुख साफ है. तमिलनाडु की मौजूदा 7.2 प्रतिशत सीटों की हिस्सेदारी किसी भी स्थिति में सुरक्षित रहनी चाहिए. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या संसद में प्रतिनिधित्व की मांग पूरी होने पर DMK, BJP का समर्थन करेगी, तो हफीजुल्लाह ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. बता दें कि संसद में सीटों के बढ़ने की स्थिति में अपनी सीटों की हिस्सेदारी बचाए रखना दक्षिणी राज्यों की प्रमुख चिंता रही है. 

यह भी पढ़ें: 67 वोट से मात, अब पलटवार की बिसात! 224 दिन बाद फिर मचेगा परिसीमन पर घमासान, सियासी शतरंज पर कैसे निकलेगी विपक्षी दांव की काट?

यह भी पढ़ें: 543 से 850 सीटें... संसद का बदलेगा सियासी नक्शा! किस राज्य की बढ़ेगी ताकत, किसकी घटेगी हिस्सेदारी? 21 सवालों में समझिए परिसीमन की ABCD

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES