SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

6 राज्यों में 400+ सीटें: देश की सत्ता तय करेंगे UP-बिहार समेत ये राज्य? परिसीमन से बदल जाएगा लोकसभा का नक्शा

प्रस्तावित परिसीमन बिल के हिसाब से लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएंगी. इसके अलावा राज्यों में विधानसभा सीटों में भी 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की जाएगी. इस बिल का अंजाम क्या होगा, यह सोमवार को पता ही चल जाएगा.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 29, 2026, 07:58 IST | Updated: Nov 29, 2026, 09:28 IST
Image Credit: देश की सत्ता तय करेंगे UP-बिहार समेत ये राज्य? (Photo- Zee Media)
Join

सोमवार (30 नवंबर) का दिन देश की सियासत के लिए अहम होने वाला है. इस दिन मोदी सरकार की ओर से लोकसभा में परिसीमन बिल पेश किया जाना है. सरकार ने करीब 7 महीने पहले भी एक कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त विपक्षी एकजुटता के सामने सफल नहीं हो सकी थी. हालांकि, अबकी बार का नजारा कुछ अलग है. उस वक्त शरद पवार की पार्टी और डीएमके ने इस बिल का जोरदार विरोध किया था, लेकिन आज वे इसके समर्थक हैं. इसके अलावा आज ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे के तमाम सांसद बागी होकर सत्तापक्ष के साथ हैं. राज्यसभा में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी कमजोर हो चुकी है. AAP के सात राज्यसभा सांसद अब भाजपाई बन चुके हैं. बदली परिस्थितियों में बिल पास कराने के लिए संविधान संशोधन का रास्ता काफी हद तक आसान नजर आ रहा है. हालांकि, कांग्रेस ने अभी भी हिम्मत नहीं हारी है. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने साफ कहा है कि वे इसका विरोध करते रहेंगे. अब इस बिल का अंजाम क्या होगा, यह सोमवार को पता ही चल जाएगा.

नए परिसीमन से कितनी बदल जाएगी तस्वीर 

अगर परिसीमन बिल पास हो गया, तो लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ जाएगी. इसके साथ ही राज्यों में विधानसभाओं की भी संख्या बढ़ेगी. प्रस्तावित परिसीमन बिल के मुताबिक, लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएगीं. इसके अलावा राज्यों में विधानसभा सीटों में भी 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की जाएगी. प्रस्ताव के मुताबिक, सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा सीटों से 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी. यानी वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, जो परिसीमन के बाद 120 हो जाएंगी. इसी तरह से बिहार में मौजूदा वक्त में 40 सीटें हैं, जो बाद में 60 हो जाएंगी. इस लिहाज से सिर्फ 6 राज्यों में ही 400 सीटों का आंकड़ा पार हो जाएगा.

इन 6 राज्यों के पास होगी 'सत्ता की चाभी'!

प्रस्तावित परिसीमन बिल के हिसाब से लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएगीं. इस परिस्थिति में बहुमत का आंकड़ा भी 272 से बढ़कर 409 सीटें हो जाएगा. इन परिस्थितियों में भी सिर्फ 6 राज्य ही देश की सत्ता तय करने की पावर रखेंगे. इन 6 राज्यों में ही इतनी सीटें होंगी, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त होंगी. इन राज्यों में सबसे पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश ही रहेगा. इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आएगा. संख्या बल के नजरिए से तीसरे नंबर पश्चिम बंगाल रहेगा, तो चौथे नंबर पर बिहार होगा. पांचवें नंबर पर तमिलनाडु होगा, जबकि मध्य प्रदेश छठवें स्थान पर होगा. हालांकि, वर्तमान समय में भी इन्ही 6 राज्यों के पास 'सत्ता की चाभी' है.

 

दक्षिण भारतीय राज्यों को क्या मिलेगा?

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक की राह में सबसे बड़ी बाधा दक्षिण भारत की राजनीतिक पार्टियां रही हैं. पिछली बार DMK इस बिल के खिलाफ थी, लेकिन इस बार समर्थन में है. इसी तरह से केसीआर की पार्टी बीआरएस और वाईएस जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस ने भी बिल का समर्थन करने के संकेत दिए हैं. उधर, दक्षिण भारत के दो बड़े दल टीडीपी और जेडीएस पहले से ही सरकार के साथ खड़े हैं. ऐसे में सवाल यह है कि सरकार ने ओइस बार साउथ को कैसे साधा? 

 

दरअसल, नए प्रस्ताव में सरकार ने 2011 की जनगणना को आधार रखकर ही सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने की बात कही है. मतलब अगर उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 120 होगीं, तो तमिलनाडु की सीटें भी 39 से बढ़कर 59 हो जाएंगी. मतलब साफ है कि भारत का संघीय ढांचा और राज्यों का आपसी संतुलन बिगड़ने की आशंकाएं समाप्त हो गई हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: 1971 की जनगणना से तय होंगी सीटें, 2011 से नया बनेगा निर्वाचन क्षेत्र, परिसीमन में राज्यों का प्रतिनिधित्व कैसे बदलेगा?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES