परिसीमन पर आर-पार की जंग! सोनिया गांधी ने संभाला मोर्चा, पवार-स्टालिन को मनाने की कोशिश
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार की तैयारियों के सामने अब सोनिया गांधी खुद मैदान में उतर चुकी हैं. सरकार को एक फिर शिकस्त देने के लिए सोनिया अद खुद विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करने वाली हैं.
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार की तैयारियों के सामने कांग्रेस ने सरेंडर नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष को एकजुट करने के लिए अब सोनिया गांधी खुद मैदान में उतर चुकी हैं. वे अब INDIA ब्लॉक में शामिल सभी नेताओं से खुद बात करेंगी. इस कड़ी में शरद पवार और एमके स्टालिन को भी मनाने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए सोनिया गांधी खुद दोनों नेताओं से मनाने की कोशिश कर सकती हैं और उन्हें परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक का समर्थन करने के लिए राजी करने का प्रयास करेंगी.
जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी आज (रविवार, 29 नवंबर) राहुल गांधी के साथ चेन्नई जाकर डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात कर सकती हैं. वहीं, मुंबई जाकर शरद पवार को मनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी गई है. दोनों नेताओं को एक बार फिर से INDIA ब्लॉक में लाने की कोशिश की जा सकती है. दोनों नेताओं से कितने बजे और कहां मुलाकात होगी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
खबर अपडेट हो रही है...