SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'शरद पवार के लिए छोड़ी थी सीट...', परिसीमन बिल पर MVA में घमासान, कांग्रेस ने NCP-SP को याद दिलाए अपने अहसान

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. विपक्षी गठबंधन में शामिल शरद पवार ने परिसीमन बिल का समर्थन करने की बात कही है. इसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस ने एनसीपी (एसपी) को पुराने एहसानों की याद दिलाई है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 28, 2026, 08:02 IST | Updated: Nov 28, 2026, 08:29 IST
Image Credit: शरद पवार ने किया परिसीमन बिल का समर्थन (Photo- Zee Media)
Join

परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी एकता में बड़ी टूट नजर आ रही है. INDIA ब्लॉक की प्रमुख सहयोगियों में से एक शरद पवार की पार्टी ने परिसीमन बिल पर सरकार का साथ देने का ऐलान किया है. पार्टी प्रमुख शरद पवार की ओर से इसका ऐलान किए जाने से कांग्रेस पार्टी भड़क गई है. महाराष्ट्र कांग्रेस अब एनसीपी (एसपी) को पुराने एहसानों की याद दिलाने में जुटी है. महाराष्ट्र कांग्रेस ने एनसीपी-एससी को याद दिलाया कि किस तरह से उसने शरद पवार के लिए राज्यसभा की एक सीट छोड़ दी थी और उद्धव गुट ने भी उनका समर्थन किया था. कांग्रेस ने दावा किया कि उस वक्त सुप्रिया सुले ने अपने पिता को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी और समर्थन मांगा था.

 

'राहुल गांधी ने बिना हिचकिचाहट सहमति दी थी'

महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा कि शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए सुप्रिया सुले को हमारे नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के सहमति दे दी थी. पार्टी ने अपने हिस्से की एक सीट भी छोड़ने का दावा किया है. महाराष्ट्र कांग्रेस ने आगे कहा कि एनसीपी-एसपी के पास केवल 10 विधायक थे, जबकि एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 36 वोटों की जरूरत थी. कांग्रेस के पास 16 विधायक थे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास 20 विधायक थे. कांग्रेस ने शरद पवार का समर्थन किया और उद्धव ठाकरे की पार्टी ने भी उनका समर्थन किया था. इस तरह से महा विकास अघाड़ी ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगाई थी, लेकिन आज वह बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं.

शरद पवार के बदले रुख की आलोचना की

महाराष्ट्र कांग्रेस ने परिसीमन बिल पर एनसीपी-एस की बदले रुख की कड़ी आलोचना की. कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत में राज्यसभा की एक सीट पर अपना दावा छोड़ दिया था, ताकि 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता को फिर से उच्च सदन (राज्यसभा) में भेजा जा सके. कांग्रेस पार्टी 85 साल की उम्र में शरद पवार को वापस राज्यसभा भेजने के लिए अंत तक उनके साथ मजबूती से खड़ी रही, लेकिन अब वही शरद पवार भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- फडणवीस की एक पोस्ट से छिड़ी मजेदार होड़: अवैध होर्डिंग पर पुणे-नागपुर मनपा की सोशल मीडिया जुगलबंदी वायरल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES