SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जेल में मुलाकात, बाहर रंगदारी: लॉरेंस गैंग को तोड़ने की पुलिस ने कर ली तैयारी; मुलाकातियों की लिस्ट से होगा सिंडिकेट का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कसने की तैयारी में है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने साबरमती जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन लोगों की डिटेल मांगी गई, जो पिछले कुछ वर्षों में लॉरेंस बिश्नोई से मिलने के लिए पहुंचे थे.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 17, 2026, 12:06 IST | Updated: Nov 17, 2026, 12:12 IST
Image Credit: लॉरेंस गैंग पर शिकंजा की तैयारी. (फोटो- एआई)
Join

हाल में ही मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. ठीक ऐसे ही पिछले कुछ समय से बॉलीवुड हस्तियों और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी के लिए वॉइस नोट और कॉल आई है. इन धमकियों ने दिग्गज हस्तियों के साथ पुलिस की चिंता भी बढ़ा दी है. इस बीच एक अहम जानकारी भी निकलकर सामने आई है.

दरअसल, लॉरेन्स बिश्नोई गैंग को डिस्मेंटल करने के लिए दिल्ली पुलिस बड़ी प्लानिंग पर काम कर रही है. सूत्रों ने बताया है कि पुलिस लॉरेन्स से जेल में मिलने जाने वालों की डिटेल्स खंगालने की तैयारी कर रही है.  बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने साबरमती जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर उन लोगों की जानकारी देने को कहा है, जो पिछले कुछ सालों में लॉरेंस से मिलने साबरमती जेल गए है.

लॉरेंस गैंग को डिस्मेंटल करने की तैयारी

बॉलीवुड स्टार समेत अन्य दिग्गज हस्तियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिलने वाली धमकियों के मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है. ऐसे में दिल्ली पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि आखिर वह कौन-कौन लोग हैं, जो गुजरात के साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोईं से पिछले कुछ वर्षों में मिलने के लिए पहुंचे हैं.

हर एक पहलू की जांच में पुलिस

पुलिस का मानना है कि बॉलीवड एक्टर्स या अन्य लोगों को मिल रही एक्सटॉर्शन की धमकियों और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के बीच कई कड़ियां हो सकती है. अब इन्हीं कड़ियों को डिकोड करने के लिए पुलिस हर के एंगल से मामले की जांच में जुटी है.

हाल में ही बॉलीवुड हस्तियों समेत दिल्ली समेत अन्य राज्यों कई लोगों को विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल आए और दावा किया गया कि वह लॉरेंस बिश्नोईं गैंग से जुड़े हैं. अब दिल्ली पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि ये कॉल किसने किए और किसके कहने पर किए गए और वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इसका क्या कनेक्शन है.

क्या जेल से ही नेटवर्क चला रहा बिश्नोई?

सूत्रों को मुताबिक, दिल्ली पुलिस को इस बात का संदेह है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल के अंदर से एक ही एक बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा है. लॉरेंस बिश्नोई जेल के अंदर और बाहर एक ऐसा नेटवर्क है जो जेल में मुलाकात के दौरान लॉरेन्स को बाहर की जानकारी देकर उससे निर्देश लेता है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई के तथाकथित वकील को मिडल मैन के तौर पर गिरफ्तार किया था, जो साबरमती जेल लॉरेंस से मिलने उसका वकील बनकर जाता था. ऐसे में अब दिल्ली पुलिस लॉरेंस के जेल के अंदर, जेल से बाहर और विदेशों से उस संपर्क चेन का पता लगाना चाहती है, जो धमकी भरे कॉल कर रहे हैं और लोगों को निशाना बनाने की धमकी दे रहे हैं. (रिपोर्ट-प्रमोद शर्मा)

यह भी पढ़ें: CCTV ने खोली आतंकियों की पोल! कुलगाम हमले की पूरी साजिश बेनकाब, अब लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर की दुनिया में भी 'ब्रांडिंग' की जंग! गोलियों से दहशत, सोशल मीडिया पोस्ट से दबदबा; अब एक-दूसरे की खोल रहे पोल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES