दिल्ली-NCR में थमी रफ्तार... INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के चलते रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचे 5 हजार से ज्यादा यात्री
दिल्ली-एनसीआर में INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के चलते भीषण जाम की स्थिति बन गई. ट्रैफिक ठप होने से 5 हजार से अधिक यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके और उनकी ट्रेनें छूट गईं. पढ़ें पूरी अपडेट.
दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है. INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन और शहर में लगे भारी जाम की वजह से दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिला. ट्रैफ़िक में फंसने के कारण 5,000 से भी ज़्यादा यात्री अपनी ट्रेन पकड़ने से चूक गए और स्टेशनों तक समय पर नहीं पहुंच सके.
सुबह से ही दिल्ली की मुख्य सड़कों पर पुलिस की कड़ी बैरिकेडिंग देखने को मिली. इसके चलते आईटीओ, कनॉट प्लेस, और आनंद विहार जैसे इलाकों में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. ऑफिस जाने वाले लोगों के साथ-साथ सबसे ज़्यादा परेशानी उन यात्रियों को उठानी पड़ी, जिन्हें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली या आनंद विहार रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनें पकड़नी थीं. घंटों सड़कों पर फंसे रहने के कारण सैकड़ों परिवारों का सफर स्टेशन पहुंचने से पहले ही छूट गया.
5000 से ज्यादा यात्रियों की छूटी ट्रेन
रेलवे सूत्रों ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि आज दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली और उसके आस-पास विरोध-प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम के कारण लगभग 5,000 यात्री अपनी ट्रेनें नहीं पकड़ पाए. कई यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके, साथ ही IRCTC की ग्रुप बुकिंग भी रद्द कर दी गईं. विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक में रुकावट के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके यात्री
दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम का असर रेलवे यात्रियों पर भी पड़ा. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, करीब 5,000 यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके और उनकी ट्रेनें छूट गईं. प्रदर्शन के चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा. कई यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में काफी परेशानी हुई. ट्रैफिक में फंसे रहने के कारण बड़ी संख्या में यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पाए.
IRCTC की ग्रुप बुकिंग भी रद्द
इस दौरान IRCTC की कई ग्रुप बुकिंग भी रद्द कर दी गईं. प्रदर्शन और यातायात बाधित होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. रेलवे सूत्रों ने बताया कि स्थिति का सीधा असर यात्रियों की आवाजाही पर पड़ा.
यह भी पढ़ेंः जंगलों से लेकर बागों तक बिछा खाकी का जाल: 24 घंटे में लश्कर के नेटवर्क को 2 बड़े झटके