SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पक्षी की टक्कर से एमिरेट्स के विमान की 'नाक' पिचकी, दिल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट EK517 रद्द, जानिए कब भरेगी उड़ान?

यह फ्लाइट दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन 'बर्ड स्ट्राइक' की वजह से इसे रद्द कर दिया गया है. ये घटना कब और कैसे हुई ये भी साफ हो चुका है. आइए जानते हैं ये विमान अब कब उड़ान भरेगा?

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 17, 2026, 04:35 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 08:02 PM IST
Image Credit: दिल्ली से दुबई जा रहे एमिरेट्स के विमान से टकराया पक्षी.
Join

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 517 डिले हो चुकी है. अब ये फ्लाइट कल यानी 18 अक्टूबर को उड़ान भरेगी. एक पक्षी के टकराने के चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है. शनिवार शाम समाचार एजेंसी ANI ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें  प्लेन के नोज (आगे के हिस्से) पर गहरा डेंट दिखाई दे रहा था. फिर 3 घंटे बाद अपडेट आया कि अब ये फ्लाइट अगले दिन रवाना होगी. 

 'बर्ड स्ट्राइक' की घटना के बाद तकनीकी टीम जांट में जुटी रही इसलिए उड़ान में देरी हुई. इस मामले में एमिरेट्स ने पूरी घटना की तस्वीर साफ की है. समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि पक्षी उस वक्त फ्लाइट से टकराया था, जब वो दुबई से दिल्ली आ रही थी. लैंडिंग के वक्त यह घटना हुई थी. यही वजह रही कि जब फ्लाइट तय वक्त पर रिटर्न उड़ान नहीं भर सकी.
 

यात्रियों को होटल में रुकने की व्यवस्था 

अब यह फ्लाइट 18 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे दिल्ली से रवाना होगी. एमिरेट्स ने बताया कि परेशान यात्रियों के लिए होटल में रुकने का इंतजाम किया जा रहा है. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है और साफ किया कि यात्रियों व क्रू की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता.

बर्ड स्ट्राइक क्या होती है?

अब जिस बर्ड स्ट्राइक का जिक्र हो रहा है वो आखिर होती क्या है? इसका सीधा सा मतलब है उड़ते हुए प्लेन से पक्षी का टकरा जाना. ऐसा तब होता है, जब प्लेन टेकऑफ कर रहा हो, लैंडिंग की तैयारी में हो या आसमान में उड़ान भर रहा हो.

कई दफा पक्षी प्लेन के सामने वाले कांच (विंडशील्ड) से टकराते हैं और सीधे इंजन के अंदर भी चले जाते हैं. ऐसा होने से इंजन बंद या कमजोर हो सकता है. इसी वजह से पायलट को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ जाती है. जब पक्षी झुंड में आते हैं तब यह खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. 

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर या कैप्टन स्मित मच्छार? मुंबई के नए विद्याविहार फ्लाईओवर के नाम पर छिड़ा संग्राम!
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES